newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Grammy Award 2022: इंडियन-अमेरिकी सिंगर फाल्गुनी शाह ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, गायिका पुरस्कार जीतने वाली भारतीय मूल की एकमात्र महिला

Grammy Award 2022: इस अवॉर्ड को म्यूजिक के कई कैटेगरीज में दिया जाता है। इसे हर वर्ष संयुक्त राज्य अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज के जरिए प्रदान किया जाता है।

नई दिल्ली। साल 2022 के ग्रैमी अवॉर्ड्स के 64वें एडिशन का आगाज हो चुका है। ये अवॉर्ड हर साल संगीत के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकार को दिया जाता है। इसे म्यूजिक इंडस्ट्री का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। इस साल का ग्रैमी अवॉर्ड इंडियन अमेरिकन सिंगर फाल्गुनी शाह ने हासिल किया। इस अवॉर्ड सेरेमनी में फाल्गुनी ने वो उपलब्धि हासिल की है, जिसे पाना हर किसी का सपना होता है। फाल्गुनी, जिनका स्टेज पर नाम “फालू” हैं, ने रविवार को ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक एल्बम अवॉर्ड ग्रैमी जीता है।अपने इस अवॉर्ड जीतने की खुशी को फाल्गुनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ साझा किया है, इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आज के जादू को बताने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। ग्रैमी प्रीमियर अवॉर्ड सेरेमनी के मौके पर लाइव परफॉर्म करना मेरे लिए बेहद ही सम्मान और गर्व की बात है और फिर एक रंगीन दुनिया पर काम करने वाले सभी अविश्वसनीय लोगों की ओर से दिया गया एक ग्रैमी घर ले जाना। हम इस शानदार पहचान के लिए कृतज्ञ हैं और रिकॉर्डिंग अकादमी के भी आभारी हैं। धन्यवाद।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Falumusic (@falumusic)

बता दें, ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे बड़े सालाना संगीत पुरस्कार समारोहों में से एक है। ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह सबसे पहले 4 मई 1959 को आयोजित किया गया था, जिसमें साल 1958 में कलाकारों द्वारा की गई परफॉर्मेंस को इस अवॉर्ड के जरिए सम्मानित किया गया था। इस अवॉर्ड को म्यूजिक के कई कैटेगरीज में दिया जाता है। इसे हर वर्ष संयुक्त राज्य अमेरिका के ‘नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज’ के जरिए प्रदान किया जाता है। इस साल का ग्रैमी प्राप्त करने वाली फाल्गुनी की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में एक एल्बम जारी किया था, जिसमें पश्चिमी संगीत के साथ दक्षिण-पूर्व एशिया के तत्वों का मिश्रण था। इसके अलावा उन्होंने म्यूजिक के सुपरस्टार माने जाने वाले उस्ताद ए आर रहमान के साथ भी कई जगह लाइव परफॉर्म और म्यूजिक में सहयोग किया है। बता दें, फाल्गुनी दो बार ग्रैमी में बेस्ट चिल्ड्रेन म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली एकमात्र भारतीय मूल की महिला हैं।