newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Grammy Award 2022: भारतीय मूल की सिंगर फाल्गुनी शाह ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

Grammy Award 2022: फाल्गुनी दो बार ग्रैमी में बेस्ट चिल्ड्रेन म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली एकमात्र भारतीय मूल की महिला हैं। फाल्गुनी कई बार म्यूजिक के सुपरस्टार माने जाने वाले उस्ताद ए आर रहमान के साथ भी कई जगह लाइव परफॉर्मेंस और संगीत में सहयोग कर चुकी हैं।

नई दिल्ली। ग्रैमी अवॉर्ड्स के 64वें एडिशन के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। म्यूजिक इंडस्ट्री का ये सर्वोच्च सम्मान इस बार इंडियन अमेरिकन सिंगर फाल्गुनी शाह को मिला है। उन्होंने ये मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक एल्बम अवॉर्ड रविवार को ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए जीता है। “फालू” स्टेज नेम वाली फाल्गुनी ने साल 2007 में एक एल्बम जारी किया था, जिसमें पश्चिमी संगीत के साथ दक्षिण-पूर्व एशिया के तत्वों का मिश्रण था। उन्होने अपनी इस खुशी को जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, “आज के जादू को बताने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। ग्रैमी प्रीमियर अवॉर्ड सेरेमनी के मौके पर लाइव परफॉर्म करना मेरे लिए बेहद ही सम्मान और गर्व की बात है और फिर एक रंगीन दुनिया पर काम करने वाले सभी अविश्वसनीय लोगों की ओर से दिया गया एक ग्रैमी घर ले जाना। हम इस शानदार पहचान के लिए कृतज्ञ हैं और रिकॉर्डिंग अकादमी के भी आभारी हैं। धन्यवाद।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Falumusic (@falumusic)

फाल्गुनी द्वारा इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से ही बधाईयों का तांता लग गया है। लोग भर-भर कर उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। गौरतलब है, कि फाल्गुनी दो बार ग्रैमी में बेस्ट चिल्ड्रेन म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली एकमात्र भारतीय मूल की महिला हैं। फाल्गुनी कई बार म्यूजिक के सुपरस्टार माने जाने वाले उस्ताद ए आर रहमान के साथ भी कई जगह लाइव परफॉर्मेंस और संगीत में सहयोग कर चुकी हैं।