newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shahid Kapoor: क्या अब तक की सबसे विशिष्ट प्रेम कहानी में काम करने वाले हैं अभिनेता शाहिद कपूर

Shahid Kapoor: क्या अब तक की सबसे विशिष्ट प्रेम कहानी में काम करने वाले हैं अभिनेता शाहिद कपूर शाहिद कपूर और दिनेश विजन एक फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं और अब लगभग उन दोनों ने उस फिल्म को बनाने का इरादा कर लिया है|

नई दिल्ली| शाहिद कपूर जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्म में काम किया है हमेशा अपनी आने वाली फिल्मों पर चुप्पी साधे रहते हैं और किसी भी काम को बेहद गुप्त तरीके से करते हैं बहुत कम लोग ही उनकी आने वाली फिल्म के बारे में जान पाते हैं| अभी कुछ दिन पहले शाहिद कपूर ने डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर के साथ शूटिंग को पूरा किया है| बताया जा रहा है यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसके टाइटल को अब तक सेलेक्ट नहीं किया गया है| इसके अलावा शाहिद कपूर आपको फिल्म फ़र्ज़ी में भी देखने को मिलेंगे जो कि मशहूर फिल्ममेकर “राज एंड डी. के” बना रहे हैं| “राज एंड डी के” द्वारा निर्देशित इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया जायेगा| इसके अलावा कुछ खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि शाहिद कपूर एक और फिल्म भी करने वाले हैं इस फिल्म में शाहिद, डायरेक्टर दिनेश विजन के प्रोडक्शन के साथ काम करने वाले हैं|

पिंकविला कि एक खबर के अनुसार, शाहिद कपूर और दिनेश विजन एक फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं और अब लगभग उन दोनों ने उस फिल्म को बनाने का इरादा कर लिया है| शाहिद को फिल्म का विषय पसंद आया है और उन्होंने लगभग फिल्म के लिए हां कर दी है| इस साल के अंत तक यह फिल्म  शूटिंग के लिए जा सकती है| फिल्म के विषय के बारे में बताया जा रहा है कि, यह एक अनूठी प्रेम कहानी होगी|

बताया जा रहा है कि यह फिल्म अनूठी प्रेम कहानी पर आधारित है और मैडॉक प्रोडक्शन की अब तक की बड़ी फिल्मों में से एक है| हालांकि इस फिल्म का टाइटल अभी तक निश्चित नहीं किया गया है पर इस फिल्म की शूटिंग देश और विदेश दोनों जगह होने की संभावना है| इस फिल्म को दिल्ली, मुंबई और कई यूरोपीय देश में शूट किया जा सकता है| इसके प्री प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो गया है और डायरेक्टर ने फिल्म का नाम भी रख दिया है लेकिन अभी तक उसे अनाउंस नहीं किया गया है| मैडॉक इस वक़्त कई फिल्म का निर्माण कर रहा है | मैडॉक फिल्म के बैनर तले वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया भी रिलीज़ होने को तैयार है इसके अलावा विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म भी जल्द रिलीज़ की जा सकती है|

अभी कुछ दिन पहले मैडॉक प्रोडक्शन ने एक फिल्म का अनाउंसमेंट किया था जिसका नाम तेहरान है और इस फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में दिखने वाले हैं इसके अलावा अब मानुषी छिल्लर भी तेहरान की टीम के साथ जुड़ गयी हैं| अक्षय कुमार भी मैडॉक फिल्म के साथ 2023 में फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं और शाहिद कपूर जिस फिल्म के साथ जुड़ें हैं यह भी 2023 में देखने को मिल सकती है|