newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka Hijab Row: हिजाब विवाद पर जावेद अख्तर का ट्वीट, कहा- हिजाब का समर्थन नहीं करता लेकिन….

Karnataka Hijab Row: इसी बीच अब गुरुवार को गीतकार जावेद अख्तर ने कर्नाटक हिजाब विवाद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,  ”मैं कभी भी हिजाब या बुर्का के पक्ष में नहीं रहा। मैं अब भी अपने स्टैंड परकायम हूं, लेकिन साथ ही मैं उन लड़कियों के छोटे ग्रुप को डराने धमकाने की कोशिश करने वाले गुंडों की निंदा करता हूं। क्या ये उनके हिसाब से मर्दानगी है। ये अफ़सोस की बात है।”

नई दिल्ली। कर्नाटक हिजाब विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कर्नाटक के कई स्कूल और कॉलेज में हिजाब को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। एक तरफ जहां हिजाब विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। वहीं दूसरी ओर इस मसले पर जमकर सियासत भी हो रही है। तमाम दलों के नेता सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है। वहीं अब बॉलीवुड जगत की हस्तियां भी हिजाब विवाद पर अपनी राय रख रहे है। इसी बीच हिजाब विवाद पर बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी राय रखी है। बता दें कि जावेद अख्तर अक्सर अपने विवाद बयान को लेकर सुर्खियों में बन रहते है। इससे पहले वो पीएम की सुरक्षा में चूक, आरएसएस की तुलना की तालिबान से करके मुश्किलों में घिर गए थे।

hijab

इसी बीच अब गुरुवार को गीतकार जावेद अख्तर ने कर्नाटक हिजाब विवाद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,  ”मैं कभी भी हिजाब या बुर्का के पक्ष में नहीं रहा। मैं अब भी अपने स्टैंड परकायम हूं, लेकिन साथ ही मैं उन लड़कियों के छोटे ग्रुप को डराने धमकाने की कोशिश करने वाले गुंडों की निंदा करता हूं। क्या ये उनके हिसाब से मर्दानगी है। ये अफ़सोस की बात है।”

Javed tweet

लोगों की प्रतिक्रिया-

 

जानिए क्या है पूरा मामला-

बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर कर्नाटक के एक कॉलेज का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की कॉलेज में हिजाब पहने नजर आई थी।  छात्रों की भीड़ लड़की को ओर बढ़ती दिखाई दी। इतना ही नहीं लड़की के सामने छात्रों ने ‘जय श्री राम के नारे’ लगाए थे जिसके जवाब में लड़की ने भी अल्लाहू अकबर के नारे लगाए थे।