newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asha Bhosle Birthday: सिंगिंग से स्वाद तक का सफर, उम्र के इस पड़ाव में भी किचन में खाना बनाने का हुनर रखती हैं आशा ताई

Asha Bhosle Birthday: निजी जिंदगी की बात करें तो आशा ताई दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं और उनके पति माइस्ट्रो आर.डी. बर्मन थे। बॉलीवुड को ताई ने 6 दशक से ज्यादा समय दिया और कई सुपरहिट्स सॉन्ग से नवाजा है। इस उम्र के पड़ाव में भी ताई एक्टिव हैं और कई बार उन्हें सिंगिग रियलिटी शोज में भी देखा गया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री की महान गायिका कही जाने वाली आशा भोसले का आज जन्मदिन है। आशा ने बॉलीवुड को कई सदाबहार गानों से नवाजा है। आज भी आशा जी जब गाती हैं तो लोग उस पल के ठहर जाने की दुआ करते हैं। सिंगिग क्वीन आज अपना 90वां जन्मदिन मना रही हैं। आशा ताई से नाम से फेमस सिंगर ने 20 भाषाओं में 11 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। आज भी सिंगर के गानों को खूब प्यार मिलता है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको सिंगर की जिंदगी से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे।

छिपकर की थी 18 साल की उम्र में शादी

निजी जिंदगी की बात करें तो आशा ताई दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं और उनके पति माइस्ट्रो आर.डी. बर्मन थे। बॉलीवुड को ताई ने 6 दशक से ज्यादा समय दिया और कई सुपरहिट्स सॉन्ग से नवाजा है। इस उम्र के पड़ाव में भी ताई एक्टिव हैं और कई बार उन्हें सिंगिग रियलिटी शोज में भी देखा गया है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि आशा जी ने दो शादियां की थी। उनकी पहली शादी 16 साव की उम्र में हुई थी। जो उन्होंने चोरी छिपे बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव से की थी। लता जी आशा की चोरी-छिपे की गई इस शादी से खुश नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काफी सालों तक दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई थी। हालांकि गणपत राव और आशा ताई का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला था। गणपत राव आशा जी से उम्र में काफी बढ़े थे।

किचल में दिखा रहीं अपना टेलेंट

आशा ताई के सिंगिंग टेलेंट से तो दुनिया वाकिफ है लेकिन बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि उनके हाथों में अन्नपूर्णा जैसा स्वाद है। उन्होंने उसी शौक को आगे बढ़ाते हुए आशा’ज रेस्टोरेंट खोला है। रेस्टोरेंट का पहला आउटलेट दुबई में खुला है। इसके अलावा कुवैत, मैनचेस्टर में भी आउलेट खुल चुके हैं। खास बात ये है कि इस रेस्टोरेंट के लिए कुछ खास रेस्पियां तो आशा ताई ने ही लिखी है। उनके हाथों के खाने में जादू है। कई बार तो खुद आशा ताई को रेस्टोरेंट की किचन में खाना बनाते हुए देखा गया है। आशा ताई का कहना है कि उनका रेस्टोरेंट खेलने का कोई इरादा नहीं था लेकिन बच्चों के कहने पर उन्हें ये करना पड़ा।