newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कंगना रनौत आई मदद के लिये आगे, दिहाड़ी मजदूरों और फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया को 10 लाख का दान

कोरोना के कारण इस समय देश के गरीब और मजदूरों पर सबसे अधिक परेशानी आयी है। इसके लिए कई स्टार्स और सरकार काम कर रहे हैं। ऐसे में कंगना रनौत ने फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया और अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी के दिहाड़ी मजदूरों के लिए 10 लाख रुपए दान किए हैं।

नई दिल्ली। कोरोना के कारण इस समय देश के गरीब और मजदूरों पर सबसे अधिक परेशानी आयी है। इसके लिए कई स्टार्स और सरकार काम कर रहे हैं। ऐसे में कंगना रनौत ने फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया और अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी के दिहाड़ी मजदूरों के लिए 10 लाख रुपए दान किए हैं।

kangana 2

बता दें कि लॉकडाउन से पहले कंगना ‘थलाइवी’ की शूटिंग कर रही थीं जिसमें वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाएंगी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई।

इन मुश्किल दिनों में कंगना फिल्म फेडरेशन के कर्मचारियों और दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई हैं। 5 लाख कंगना ने फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया को दिया है और बाकी 5 लाख फिल्म ‘थलाइवी’ के दिहाड़ी मजदूरों के लिए।

rangoli kangna

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का हाल ही में ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया है। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक समुदाय के खिलाफ गलत कमेंट किया है। कंगना ने इस मामले पर अपनी बहन को सपोर्ट किया था। कंगना की टीम के इंस्टाग्राम अकाउंड पर उनका वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने इस मामले पर अपनी बात रखी  थी।