newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

kanika kapoor: पाक सिंगर का गाना चुराने के आरोपों पर कनिका कपूर की सफाई,कहा-ओरिजिनल है गाना

kanika kapoor: दरअसल कनिका के नए गाने ‘बूहे बारियां’ पर कॉपी करने का आरोप लगा है। ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने गाना सुनने के बाद कहा कि ‘बूहे बारियां’ पाकिस्तानी सिंगर हदीका कियानी के गाने से काफी मिलता जुलता है।

नई दिल्ली। बेबी डॉल सॉन्ग से सबके दिलों पर राज करने वाली सिंगर कनिका कपूर सुर्खियों में हैं।हालांकि वो इस बार न तो अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है और न ही गाने को लेकर। इस बार सिंगर का नया गाना विवादों में आ गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि खुद सिंगर को आकर सफाई देनी पड़ी है। सिंगर पर गाना चुराने का आरोप लगा है। दरअसल कनिका के नए गाने ‘बूहे बारियां’ पर कॉपी करने का आरोप लगा है। ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने गाना सुनने के बाद कहा कि ‘बूहे बारियां’ पाकिस्तानी सिंगर हदीका कियानी के गाने से काफी मिलता जुलता है। फिर क्या सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई।

कनिका कपूर ने दी सफाई

अब सिंगर कनिका कपूर ने अपने ऊपर लगे आरोप का बयान जारी कर सफाई दी है। सिंगर ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नॉर्थ ऑफ इंडिया और पंजाब के म्यूजिक को सभी लोग पसंद करते हैं। ये बात मेरी समझ से परे है कि गाने को लेकर इतनी नफरत क्यों मिल रही है…हमने ओरिजिनल गाना बनाया है..हालांकि पुराने पंजाबी गाने की कुछ लाइनें एड की गई हैं..। इस गाने को जुनेजा जी लिखा है जबकि श्रुति ने कंपोज किया है। उन्होंने कहा कि ये किसी भी गाने का वर्जन नहीं है बल्कि ये एक नया गाना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saregama India (@saregama_official)


पाक सिंगर ने दी कार्रवाई की धमकी

इस गाने को लेकर खुद पाकिस्तानी सिंगर हदीका कियानी भी रिएक्ट कर चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था उनकी कंपनी प्रोडक्शन कंपनी और सिंगर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने लिखा-2018 में रिलीज़ हुई ‘बूहे बारियां’ मूल रूप से उनकी माँ, ख्वार कियानी ने उनके एल्बम ‘रोशनी’ के लिए लिखी थी। उसने कहा कि उसके पास ‘बूहे बारियां’ और उसके दूसरे प्लैटिनम-बिकने वाले एल्बम के सभी गाने के राइट्स हैं।