newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कन्नड एक्ट्रेस मेबीना माइकल की सड़क दुर्घटना में मौत, इंडस्ट्री में शोक की लहर

कन्नड टीवी एक्ट्रेस मेबीना माइकल की मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 22 साल की एक्ट्रेस शो प्याते हुदगीर हल्ली लाइफ जीतने वाली का यूं अलविदा कह जाना हर किसी को हैरान कर रहा है। पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

नई दिल्ली। कन्नड टीवी एक्ट्रेस मेबीना माइकल की मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 22 साल की एक्ट्रेस शो प्याते हुदगीर हल्ली लाइफ जीतने वाली का यूं अलविदा कह जाना हर किसी को हैरान कर रहा है। पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि ये दुर्घटना मंगलवार शाम तब हुई जब मेबीना माइकल की गाड़ी एक ट्रैक्टर से जा टकराई। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस अपने होमटाउन मैदिकेरी जा रही थीं, लेकिन बीच रास्ते में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। उनके दोस्तों का तो अस्पताल में अभी भी इलाज जारी है, लेकिन मेबीना मंगलवार को जिंदगी की ये जंग हार गईं। इतनी कम उम्र में उनका चले जाना हर किसी को हैरान कर रहा है।

शो प्याते हुदगीर हल्ली लाइफ में एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके होस्ट अकुल बालाजी काफी शॉक में हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”मेरी फेवरेट कंटेस्टेंट और प्याते हुदगीर हल्ली लाइफ सीजन 4 की विनर का यूं चले जाना बहुत बड़ा धक्का है। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि वो हमारे बीच नहीं है। उनके परिवार को इस सदमें से लड़ने की शक्ति दे।

आपको बता दें कि मेबीना को लोकप्रियता शो प्याते हुदगीर हल्ली लाइफ के जरिए ही मिली थी। इस शो में दिखाया गया था कि कंटेस्टेंट को अपने घर को छोड़ एक गांव में रहना होता है। उन्हें सभी सुविधाओं को छोड़ गांव की जिंदगी व्यतीत करनी होती है। इसके बाद उन्हें इस शो से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। लेकिन अब उनका यूं चले जाना पूरी इंड्स्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।