newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

करण जौहर की नई फिल्म का ऐलान, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में लीड रोल निभाएंगे रणवीर-आलिया

फिल्म में रॉकी का किरदार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रानी का किरदार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) निभाने वाले हैं। इतना ही फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा भी कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।

नई दिल्ली। बॉलिवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी नई फिल्म की घोषणा 6 जुलाई को कर दी है। इस फिल्म का नाम ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) है। फिल्म में रॉकी का किरदार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रानी का किरदार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) निभाने वाले हैं। इतना ही फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा भी कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।

ranvir alia

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बाकी की स्टार कास्ट की जानकारी दी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम रोल निभाने वाले हैं। धर्मेंद्र और शबाना आजमी आलिया के ग्रैंडपेरेंट्स के रोल में नजर आने वाले हैं तो वहीं जया बच्चन रणवीर सिंह की ग्रैंडमदर का किरदार निभाएंगी।

इस फिल्म की शानदार स्टार कास्ट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म कितनी ग्रैंड होने वाली हैं। फिल्म की कास्ट से लेकर फैंस तक इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

रणवीर और आलिया की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म ‘गली बॉय’ में काम कर चुके हैं। ये फिल्म काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को बेहद पसंद आई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com