newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karan Johar: करण जौहर ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- ‘हर भारतीय के लिए गर्व का पल’

Karan Johar: समाचार एजेंसी ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर इस पर रिएक्ट करते हुए करण लिखते हैं, ‘हर भारतीय के दिल को बहुत गर्व से भर देने वाली खबर है। ऑस्ट्रेलिया से 29 प्राचीन मूर्तियां और चीजें भारत को लौटा दिया।‘ ये हम भारतियों के लिए गर्व की बात है।करण की फिल्में

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 29 प्राचीन मूर्तियां और दूसरी वस्तुएं सौंप दी हैं। इनमें भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी शक्ति और जैन परंपरा से जुड़ी मूर्तियां और सजावट की चीजें हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका निरीक्षण किया। पीएम मोदी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मूर्तियों को देख रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में एक बुकलेट भी लिया हुआ है। अब इस वीडियो पर फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्वीट कर अपना प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि यह गर्व का पल है। करण ने लिखा कि भारतीयों का दिल गर्व से भर गया। सूत्रों के अनुसार ये मूर्तियां बलुआ पत्थर, संगमरमर, पीतल और कांस्य से बनीं हैं और कागज पर बनी पेटिंग है। ये प्राचीन वस्तुएं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की हैं।

PM

करण जौहर का ट्वीट

ऑस्ट्रेलिया से  प्राचीन मूर्तियां और दूसरी वस्तुएं भारत वापस आने पर एक समाचार एजेंसी ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर इस पर रिएक्ट करते हुए करण लिखते हैं, ‘हर भारतीय के दिल को बहुत गर्व से भर देने वाली खबर है। ऑस्ट्रेलिया से 29 प्राचीन मूर्तियां और चीजें भारत को लौटा दिया।‘ ये हम भारतियों के लिए गर्व की बात है।

करण की फिल्में

करण जौहर ने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से बतौर निर्देशक के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, जो कि हिन्दी सिनेमा की लैंडमार्क फिल्मों में से एक मानी जाती है। करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री् को एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। बता दें कि करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘गहराइयां’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा ने मुख्य भूमिका निभाई। करण इस वक्त ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।