newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बॉलीवुड हीरो सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, मुंबई के अपने घर में लगाई फांसी

नई दिल्ली/मुंबई। बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के …

नई दिल्ली/मुंबई। बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।

अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।

बिहार स्थित पूर्णिया के निवासी सुशांत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में आत्महत्या की। सुशांत सिंह राजपूत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के डेली सोप में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं। ‘काय पो छे!’ में सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी। इसके बाद सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे।

Sushant Singh Rajput

हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। सुशांत काफी लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं गया है।

Sushant Singh Rajput

सुशांत बिहार के रहने वाले थे, 17 सालों के बाद पिछले साल ही वो अपने पैतृक गांव गए थे। जहां उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ था, खुद सुशांत ने उस समय की तस्वीरें शेयर की थीं। छातापुर के विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू सुशांत चचेरे भाई हैं, उनकी भाभी नूतन सिंह भी बिहार विधान परिषद की सदस्य हैं।