newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri: रक्षा गुप्ता की मदमस्त अदाओं के आगे खेसारी लाल का हुआ ‘दिल दीवाना’

Bhojpuri: खेसारी के साथ इस गाने के वीडियो में भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक काही जाने वाली रक्षा गुप्ता अपनी मदमस्त अदाओं के बाण चलाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रक्षा का हुस्न देखकर सर्दी के मौसम में भी आपके पसीने छूट जाएंगे। वहीं गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज एकदम देखते ही बनता है।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव को भला कौन नहीं जानता है। खेसारी भोजपुरी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। खेसारी लाल यादव के गाने आते ही वायरल हो जाते हैं। दर्शकों पर एक्टर का प्रभाव ही ऐसा है कि फैंस को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपनी दमदार अभिनय प्रतिभा और शानदार आवाज की बदौलत भोजपुरी सिनेमा में छा जाने वाले खेसारी लाल यादव का एक पुराना गाना ‘दिल दीवाना’ एक बार फिर से यूट्यूब पर गर्दा मजा रहा है।

खेसारी के साथ इस गाने के वीडियो में भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक काही जाने वाली रक्षा गुप्ता अपनी मदमस्त अदाओं के बाण चलाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रक्षा का हुस्न देखकर सर्दी के मौसम में भी आपके पसीने छूट जाएंगे। वहीं गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज एकदम देखते ही बनता है। गाने के वीडियो में रक्षा और खेसारी के बीच जोरदार केमिस्ट्री नजर आ रही है।

खेसारी लाल यादव के इस सुपरहिट सॉन्ग ‘दिल दीवाना’ को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं और इस गाने का संगीत आर्या शर्मा ने दिया है वहीं आशीष सत्यार्थी ने इस गाने को डायरेक्ट किया है। खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता के इस गाने के वीडियो को टी-सीरीज हमार के यूट्यूब चैनल पर आप देख सकते हैं। इस वीडियो को अब तक 40,694,940 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 6 लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।