newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aashka Goradia Pregnant: शादी के 6 साल बाद आशका गोराडिया के घर गूंजेंगी किलकारी, वीडियो साझा कर दी जानकारी

Aashka Goradia Pregnant: आशका गोराडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। आशका ने अपने अकाउंट में बेहद ही प्यारा वीडियो साझा किया है और अपने फैंस को बताया कि उनके घर में जल्द ही मेहमान आने वाला है। आशका ने वीडियो साझा करते हुए लिखा इस मदर्स डे पर – यह और भी खास हो जाता है!

नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया में कई ऐसी अभिनेत्री है जो मां बनी है या फिर बनने वाली है। अभिनेत्रियां अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही है। अभी हाल ही में गौहर खान मां बनी है उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। गौहर के अलावा दीपिका कक्कड़, इशिता दत्त जैसी अभिनेत्रियां मां बनने वाली है। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। जी हां आशका गोराडिया जो कि सीरियल ‘कुसुम’ में कुमुद के रोल में दिखाई दी थी। एक्ट्रेस ने आज के दिन अपने मां बनने की गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

आशका गोराडिया ने सुनाई खुशखबरी

दरअसल, आशका गोराडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। आशका ने अपने अकाउंट में बेहद ही प्यारा वीडियो साझा किया है और अपने फैंस को बताया कि उनके घर में जल्द ही मेहमान आने वाला है। आशका ने वीडियो साझा करते हुए लिखा इस मदर्स डे पर – यह और भी खास हो जाता है! “हमारा परिवार और हमारा अभ्यास इस नवंबर 1 तक बढ़ता है! हमें एक प्यार भरा विचार भेजें क्योंकि हम अभी तक की अपनी सबसे बड़ी यात्रा शुरू कर रहे हैं! बीच बेबी रास्ते में है!

टीवी की हसिनाओं ने दी प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि आशका तीन महीने की प्रेग्नेट है और तीन महीने बाद एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी फैंस को दी है। आशका और उनके पति ब्रेंट ग्लोब की शादी के 6 साल बाद उनके घर में ये खुशखबरी आई है। आशका के इस वीडियो पर टीवी की कई हसीनाओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिना खान ने लिखा माशाल्लाह शुभकामनाएं। वहीं अदा खान ने भी दोनों को शुभकामनाएं दी है। सुरभि ज्योति ने भी आशका को उनके इस खबर पर बधाई दी है। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने भी दोनों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा वाह क्या न्यूज है, तुम दोनों को इसके लिए शुभकामनाएं।