newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kirron Kher Blood Cancer: किरण खेर इस गंभीर बिमारी से हैं पीड़ित, अनुपम खेर ने किया कंफर्म

Kirron Kher Blood Cancer: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी की चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर (Kirron Kher ) मल्टीपल मायलोमा (Multiple myeloma) नाम की बिमारी से पीड़ित हैं। ये एक तरह का ब्लड कैंसर का प्रकार है। 68 साल की एक्ट्रेस का इलाज मुंबई में चल रहा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी की चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर (Kirron Kher ) मल्टीपल मायलोमा (Multiple myeloma) नाम की बिमारी से पीड़ित हैं। ये एक तरह का ब्लड कैंसर का प्रकार है। 68 साल की एक्ट्रेस का इलाज मुंबई में चल रहा है। सबसे पहले ये जानकारी चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद ने दी। जिसके बाद अब अनुपम खेर ने भी इस खबर को कंफर्म किया है। एक्टर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

kiran-kher

किरण खेर का इस बिमारी का इलाज चल रहा है और साथ ही वो रिकवर भी हो रही हैं। उनकी ये बीमारी पिछले साल नवंबर में डिटेक्ट हुई थी। चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद के मुताबिक, ”पिछले साल 11 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित घर में किरण का बायां हाथ टूट गया था। चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में जांच कराने के बाद पता चला कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। बीमारी उनके बाएं हाथ से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी थी। 4 दिसंबर को उन्हें मुंबई लाया गया। उन्हें इलाज के लिए कोकिलाबेन हॉस्पिटल में रेगुलर जाना पड़ता है।”

वहीं, अब अनुपम और उनके बेटे सिकंदर खेर ने किरण खेर की बीमारी को लेकर ऑफिशियल बयान जारी किया है। इस बयान में अनुपम ने पत्नी को फाइटर बताया है। साथ ही कंफर्म भी किया है कि वो मल्टीपल मायलोमा नाम की बिमारी से पीड़ित हैं।

उन्होंने लिखा, ”अफवाहें लोगों को परेशान ना करें इसलिए मैं और सिकंदर सभी को बताना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित पाई गई हैं, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है। वह फिलहाल अपना इलाज करवा रही हैं और हमें पता है कि वह इससे पहले से ज्यादा ताकतवर होकर बाहर निकलेंगी। हम इस बात से खुश हैं कि उनकी देखरेख बढ़िया डॉक्टर्स की टीम कर रही है। वह हमेशा से फाइटर रही हैं और हमेशा डटकर चीजों का सामना करती आई हैं। वह सभी को प्यार देती हैं इसीलिए उनके इतने चाहनेवाले हैं। तो उन्हें अपना प्यार देते रहिए, उनके लिए दुआ करिए और उन्हें अपने जहन में हमेशा रखिए।”

अंत में उन्होंने लिखा, ”वह ठीक होने की राह पर हैं और हम उन सभी लोगों का शुक्रिया करना चाहते हैं जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया और प्यार दिया, अनुपम और सिकंदर।”