newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Archana Gautam: जानिए कौन हैं बिकिनी गर्ल के नाम से मशहूर अर्चना गौतम, कांग्रेस ने दिया है टिकट

Archana Gautam: कांग्रेस पार्टी ने 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें 50 महिलाएं शामिल हैं। इनमें सपा छोड़कर कांग्रेस में आई पंखुड़ी पाठक, उन्नाव रेप पीड़िता की मां, कुछ पत्रकार और सोशल वर्कर के नाम शामिल हैं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तारीखों के ऐलान के बाद से ही राज्य में सियासी पारा लगातार तेज होता जा रहा है। सत्ताधारी भाजपा, समाजवादी पार्टी समेत कई दल राज्य में विजयी हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत में जुट गए हैं। इसी बीच कांग्रेस ने गुरुवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें 50 महिलाएं शामिल हैं। इनमें सपा छोड़कर कांग्रेस में आई पंखुड़ी पाठक, उन्नाव रेप पीड़िता की मां, कुछ पत्रकार और सोशल वर्कर के नाम शामिल हैं। लेकिन इनमें से एक नाम खासा चर्चा में है वो अर्चना गौतम का। 26 साल की अर्चना गौतम (Archana Gautam) अपने ग्लैमरस वीडियो के लिए मशहूर हैं और बिकिनी गर्ल के नाम से भी जानी जाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)


जानिए कौन है अर्चना गौतम

कांग्रेस ने हस्तिनापुर से जिस अर्चना गौतम को चुनावी मैदान में उतारा है वो बिकनी गर्ल के नाम से मशहूर है। अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। अर्चना गौतम मूल से रूप से यूपी की रहने वाली है। उनका जन्म साल 1995 में मेरठ हुआ था। इसके अलावा वो कई ब्रांड के लिए प्रिंट और टेलीविजन पर विज्ञापनों में मॉडलिंग कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2015 में फिल्म ग्रेंट गैंड मस्ती से बॉलीवुड से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो हसीना पार्कर में भी नजर आ चुकी है। इसके साथ ही साउथ फिल्मों में भी बिकनी गर्ल्स अपना जलवा दिखा चुकी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)


अर्चना गौतम ने साल 2018 में मिस बिकनी का खिताब भी जीता था। इसके अलावा वो मिस बिकिनी यूनिवर्स 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी। अर्चना गौतम ने मलेशिया में आयोजित मिस कॉसमॉस 2018 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और सब टाइटल मोस्ट टेलेंटेड 2018 का खिताब अपने नाम किया।