newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KRK: कानूनी पचड़े में पहले भी फंस चुके हैं केआरके, सलमान खान ने तो कर दिया था मानहानि का केस

KRK: लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने का कारण उनकी गिरफ्तारी है। जी हां, कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवादों में रहने वाले केआरके के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अपनी गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले एक्टर कमाल आर खान अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी वो किसी फिल्म को लेकर, तो कभी किसी एक्टर पर निशाना साधते रहते हैं। बीते कुछ समय से कमाल आर खान बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, एक्ट्रेस तापसी पन्नू,अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स पर हमलावर थे। केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी इन एक्टर और सेलेब्स की फिल्म को लेकर उन पर जमकर हमला बोला था। अब एक बार फिर एक्टर चर्चा में है लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने का कारण उनकी गिरफ्तारी है। जी हां, कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवादों में रहने वाले केआरके के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अपनी गिरफ्तार कर लिया है।

इस वजह से हुई गिरफ्तारी

यूं तो केआरके अक्सर ही ट्विटर पर किसी ना किसी पर हमलावर रहते हैं लेकिन मलाड पुलिस ने जो उनकी गिरफ्तारी की है वो एक ट्वीट की वजह से हुई है। एक ट्वीट की वजह से केआरके की मुश्किलें बढ़ी। उसी विवादित ट्वीट की वजह से केआरके के विरुद्ध ये गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई है। पुलिस ने एक्टर को एयरपोर्ट से डिटेन किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विवादित ट्वीट्स के लिए चर्चा में रहते हैं KRK

ये पहली बार नहीं है जब केआरके अपने किसी ट्वीट को लेकर मुश्किलों में फंसे हों। इससे पहले भी वो कई विवादित ट्वीट को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। अपने बेबाक बोल की वजह से वो चर्चा में रहते हैं। अब तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स को केआरके अपने निशाने पर ले चुके हैं। यहां तक कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक पर केआरके अपनी भड़ास निकाल चुके हैं।

सलमान खान ने किया था मानहानि केस

इससे पहले कि आरके अपने एक ट्वीट को लेकर मानहानि के कानूनी पचड़ों का सामना कर चुके हैं। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि केस कराया था। ध्यान हो कि केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का नेगेटिव रिव्यू दिया था। इसके अलावा केआके ने एक्टर पर पर्सनल अटैक भी किया था। इसी को लेकर केआरके के खिलाफ सलमान खान ने कानूनी कार्रवाई की थी।

भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं केआरके

कमाल आर खान हिंदी, भोजपुरी जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वो फिल्मों को प्रोड्यूस करने का भी काम करते हैं। साल 2005 में आई फिल्म सितम से केआरके ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर को गति दी। वो कई लो बजट की भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चके हैं।