newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया भट्ट के जन्मदिन पर सुनें उनके 5 हिट गाने, जिन्होंने फैंस को दिया ‘इश्क वाला लव’

Happy Birthday Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके 5 हिट गाने बताने जा रहे हैं, जिसपर आप भी अपने डांस मूव्स कर सकते हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बर्थडे से एक दिन पहले उन्होंने शानदार पार्टी थ्रो की जिसमें कई सितारें शामिल हुए। हालांकि उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर इस जश्न में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि आलिया ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया और वो नेगेटिव निकलीं। जिसके बाद उन्होंने जन्मदिन के मौके पर शानदार पार्टी का आयोजन किया।

आलिया ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी। अपनी दमदार एक्टिंग के बदौलत उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। उनकी सभी फिल्में लगभग हिट रहीं। आलिया के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके 5 हिट गाने बताने जा रहे हैं, जिसपर आप भी अपने डांस मूव्स कर सकते हैं।

alia bhatt

डिस्को सॉन्ग- फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का है। करण जौहर की इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

सेटरडे सेटरडे सॉन्ग- ये गाना वरुण धवन और आलिया की हिट फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया से है। के साथ उनकी ये हिट फिल्म थी। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे।

तम्मा तम्मा अगेन सॉन्ग- ये गाना भी वरुण धवन और आलिया की हिट फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया से है।

कर गई चुल सॉन्ग- ये गाना फिल्म कपूर एंड सन्स का है। जिसमें आलिया के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे।

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में आलिया का टाइगर श्रॉफ के साथ आइटम सॉन्ग ‘हुकअप’ था। जो काफी हिट हुआ था।