newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Malaika Arora accident: मलाइका अरोड़ा का रोड एक्सीडेंट, मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती अभिनेत्री, जानें कैसी है हालत  

Malaika Arora accident: इन तीन कारों में से दो कारें पर्यटक की बताई जा रही हैं। बता दें कि मलाइका फैशन शो अटेंड करने गई थीं। जहां रास्ते में यह हादसा हो गया। अपने साथ हुए दुर्घटना की जानकारी अभिनेत्री ने इस्टाग्रांम अकाउंट पर साझा की है।

नई दिल्ली। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का खोपोली में रोड एक्सिडेंट हो गया है। पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री को मामूली चोटें आई हैं। अभिनेत्री को मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभिनेत्री की हालत प्राथमिक उपचार के उपरांत दुरूस्त बताई जा रही है। उधर,  दुर्घटना को लेकर जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं, ताकि इस बात का पता चल सकें कि आखिर दुर्घटना की वजह क्या रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी ताकि दुर्घटना की वजह जाहिर हो सकें। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई-पूणे एक्सप्रेस से 38 किमी दूर यह एक्सीडेंट हुआ है। यह जगह दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील मानी जाती है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, तीनों ही वाहन आपस में टकरा गए थे, जो कि बाद में इस दुर्घटना की वजह बनें।

47 की उम्र में बेटी की मां बनने वाली हैं मलाइका अरोड़ा? 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के मंच पर किया खुलासा | TV9 Bharatvarsh

इन तीन कारों में से दो कारें पर्यटक की बताई जा रही हैं। बता दें कि मलाइका फैशन शो अटेंड करने गई थीं। जहां रास्ते में यह हादसा हो गया। अपने साथ हुए दुर्घटना की जानकारी अभिनेत्री ने इस्टाग्रांम अकाउंट पर साझा की है। राहत की बात ये रही कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। उन्हें मुंबई के अपोले अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री की आंखों में चोटें आईं हैं। कथित तौर पर अभिनेत्री तीनों कारों के बीच अपनी कार का संतुलन खो बैठी थीं। जिसके परिणामस्वरूप यह हादसा हो गया। वहीं, पुलिस की तरफ से जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं।

एक बार फिर मां बनना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा, खुद किया ये खुलासा | TV9 Bharatvarsh

उधर, सोशल मीडिया पर जैसे ही लोगों को अभिनेत्री के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी लगी तो सभी ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की बात कही। तो वहीं कई लोगों ने इस बात को लेकन राहत जताई है कि अभिनेत्री को गंभीर चोटें नहीं आईं हैं। बहरहाल, हम भी जल्द से जल्द उनके पूरी तरह से दुरूस्त होने का कामना करते हैं। बता दें कि  मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया के मुख्तलिफ मंचों पर कभी अपने हॉट तस्वीरों को लेकर तो कभी अपनी अदाओं को लेकर तो कभी अपनी बेबाक राय को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।