newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Prabhu Deva Birthday: 49वां जन्मदिन मना रहे भारत के माइकल जैक्शन ‘प्रभुदेवा’, जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Prabhu Deva Birthday: डांस के साथ-साथ प्रभुदेवा को एक्टिंग में भी काफी रूचि थी। वो बतौर एक्टर भी पर्दे पर आना चाहते थे। कहा जाता है बतौर डांस निर्देशक उनकी पहली फिल्म ‘वेत्री विज्ह’ थी। उन्होंने साल 1994 में फिल्म ‘इंदु’ की थी।

नई दिल्ली। अपने शानदार और यूनीक डांस मूव्स के लिए इंडिया के ‘माइकल जैक्सन’ कहे जाने वाले प्रभुदेवा का पूरा नाम ‘प्रभुदेवा सुंदरम’ है। 3 अप्रैल 1973 को मैसूर में जन्म लेने वाले प्रभुदेवा को बचपन से ही डांस का शौक था। डांस उन्हें विरासत में मिला था। प्रभुदेवा के पिता भी एक जबरदस्त डांसर थे, जो साउथ इंडियन फिल्म्स में बतौर डांस मास्टर काम किया करते थे। उनके पिता ने उनकी प्रतिभा को बचपन में ही पहचान लिया था, जिसके चलते उन्होंने उन्हें भरतनाट्यम और वेस्टर्न डांस की शिक्षा दिलाई थी। वैसे देखा जाए तो उनका पूरा परिवार ही डांस से संबंधित है। उनके दोनों भाई राजू सुंदरम और नागेन्द्र प्रसाद भी कोरियोग्राफर है। कहा जाता है कि डांस के साथ-साथ प्रभुदेवा को एक्टिंग में भी काफी रूचि थी। वो बतौर एक्टर भी पर्दे पर आना चाहते थे। कहा जाता है बतौर डांस निर्देशक उनकी पहली फिल्म ‘वेत्री विज्ह’ थी। उन्होंने साल 1994 में फिल्म ‘इंदु’ की थी। उनके अब तक के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी की है।

कहा जाता है कि साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की वजह से प्रभुदेवा की शादी टूट गई थी। साल 2009 में प्रभु देवा और तमिल अभिनेत्री ‘नयनतारा’ के रोमांस और डेटिंग की खूब अफवाहें उड़ीं थीं। फिल्म विल्लू से दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। इस फिल्म में जहां नयनतारा मुख्य मुख्य अभिनेत्री थी, वहीं प्रभु देवा इसके निर्देशक थे। इन दोनों के बारे में ये भी कहा जाता है, कि दोनों कई सालों तक लिवइन में रहे थे। हालांकि इस रिश्ते को दोनों ने कभी भी खुल कर स्वीकार नहीं किया। यहां तक कहा जाता है कि प्रभुदेवा के लिए नयनतारा ने अपना ईसाई धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया था।

वहीं, प्रभुदेवा ने नयनतारा के लिए अपनी 16 साल की शादी तक तोड़ दी थी और साल 2011 में अपनी पत्नी लता को तलाक दे दिया था। डांस के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान के लिए प्रभु देवा को दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भी कई अवॉर्ड और पुरस्कार उनके नाम दर्ज हैं।