newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: राज कुंद्रा के बाद फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल के खिलाफ यौन शोषण का आरोप, केस दर्ज

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील फ़िल्म बनाने और उसे एप में परोसे जाने के साथ ही कई महिलाओं द्वारा यौन शोषण के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। बीती 19 जुलाई से राज कुंद्रा जेल में हैं। इस मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सबूत भी मिल चुके हैं। जिससे राज कुंद्रा के खिलाफ मामला पक्का हो गया है।

नई दिल्ली। कहते है बॉलीवुड इंडस्ट्री की चमक जितनी तेज है उतनी ही गहरे राज से भरी है इसके पीछे की दुनिया। बीते दिनों जब मीटू का मामला सामने आया तो बड़े पर्दे के कई दफ्न हुए राज खुले। फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति यानी बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने और इसे कई प्लैटफॉर्मस में परोसे जाने के कारण गिरफ्तार किए गए। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया। जब खबर सामने आई तो मानों भूचाल सा आ गया। बॉलीवुड से लेकर आम लोग सभी भौचक्के थे की आखिर ये हुआ क्या। तो वहीं अब फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल (Vibhu Agarwal) भी इसी मामले में फंसते जा रहें हैं। फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल (Vibhu Agarwal) के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने केस दर्ज किया है।

Vibhu Agarwal...
विभु अग्रवाल के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत अग्रवाल के विरूद्ध केस दर्ज किया है। एक रिपोर्ट की मानें तो विभु अग्रवाल की प्रोडक्शन कंपनी का नाम उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड है। जो की एडल्ट कंटेट परोसे जाने के लिए फेमस है। विभु अग्रवाल के साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना के विरूद्ध महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

राज कुंद्रा मामले में शर्लिन चोपड़ा को समन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील फ़िल्म बनाने और उसे एप में परोसे जाने के साथ ही कई महिलाओं द्वारा यौन शोषण के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। बीती 19 जुलाई से राज कुंद्रा जेल में हैं। इस मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सबूत भी मिल चुके हैं। जिससे राज कुंद्रा के खिलाफ मामला पक्का हो गया है। इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का भी नाम भी चर्चा में है। शर्लिन की ओर से राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब शर्लिन को पुलिस द्वारा समन भेज दिया गया है। कहा जा रहा है उनसे इस पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है, यानी आज शर्लिन चोपड़ा को क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो सकती है।