newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

NMACC Day 2: वरुण धवन ने Gigi Hadid को पहले गोद में उठाया फिर KISS किया और हो गए कंट्रोवर्सी के शिकार

NMACC Day 2: कल शाहरुख खान का पठान फिल्म के सॉन्ग झूमे जो पठान पर डांस ने सभी का दिल जीत लिया है। इस डांस में स्टेज पर शाहरुख खान के साथ रणवीर सिंह और वरुण धवन को भी मौजूद देखा गया। जहां इस इवेंट में मौजूद ज्यादातर सितारे दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं वहीं वरुण धवन NMACC इवेंट में कंट्रोवर्सी का हिस्सा हो गए हैं, ऐसा क्या हुआ है यहां हम आपको बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। मुंबई में चल रहे NMACC इवेंट में इन दिनों सितारों का जलवा है। तमाम सितारे आकर अपने जलवे दिखा रहे हैं। इवेंट में शिरकत करने वाले तमाम सितारों ने जो जलवा बिखेरा है वो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है। सबसे पहले तो सलमान खान के लुक और पेपराजी के साथ उनके अंदाज़ ने सभी का दिल जीत लिया है। वहीं कल शाहरुख खान का पठान फिल्म के सॉन्ग झूमे जो पठान पर डांस ने सभी का दिल जीत लिया है। इस डांस में स्टेज पर शाहरुख खान के साथ रणवीर सिंह और वरुण धवन को भी मौजूद देखा गया। जहां इस इवेंट में मौजूद ज्यादातर सितारे दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं वहीं वरुण धवन NMACC इवेंट में कंट्रोवर्सी का हिस्सा हो गए हैं, ऐसा क्या हुआ है यहां हम आपको बताने वाले हैं।

कई सितारों के साथ ही साथ वरुण धवन ने भी कल NMACC के इवेंट पर अपनी परफॉर्मेंस दी। जब वरुण धवन की परफॉर्मेंस को सभी ने सराहा वहीं उन्होंने सुपरमॉडल Gigi Hadid के साथ स्टेज पर कुछ ऐसा कर दिया कि वो चारों ओर से कंट्रोवर्सी से घिर गए। असल में वरुण धवन कंट्रोवर्सी का कारण इसलिए बने हैं हैं क्योंकि उन्होंने बिना किसी की इजाजत लिए एक महिला को किश किया और उसे अपनी गोद में उठा लिया।

आपको बता दें वरुण धवन ने इशारे-इशारे हदीद को स्टेज पर बुलाया और फिर इशारे में उठाने के बाद उन्होंने गिगी को हदीद को गोद में उठा लिया। इसके बाद गिगी को चारों ओर घुमाते हैं और गिगी को उतारने के बाद वो गिगी को किश कर लेते हैं। वरुण के इसी अंदाज़ के कारण लोगों ने उन्हें कोसना और ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

लोगों को वरुण से इस तरह से हरकत करने की उम्मीद नहीं थी। और लोगों का कहना है कि वरुण ऐसा करेंगे उन्होंने कभी सोचा नहीं था। वहीं कुछ ने वरुण की इस हरकत को बॉलीवुड से जोड़ दिया और बोले कि बॉलीवुड अपनी इन्हीं हरकतों के कारण बदनाम है। जहां गिगी के ट्रेडिशनल लुक पर लोग फ़िदा हो गए हैं वहीं वरुण की एक हरकत ने सभी को निराश कर दिया है।