newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajiv Kapoor: इस वजह नहीं होगी राजीव कपूर की चौथे की रस्म, नीतू कपूर ने दी जानकारी

Rajiv Kapoor: अभिनेता-फिल्म निर्माता और बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का दिल का दौरा पड़ने से चेंबूर के एक अस्पताल में 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने बुधवार को खुलासा किया है कि महामारी के कारण उनके दिवंगत देवर की याद में चौथा सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा। अभिनेता-फिल्म निर्माता और बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का दिल का दौरा पड़ने से चेंबूर के एक अस्पताल में 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। नीतू ने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “महामारी के कारण मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा कारणों से स्वर्गीय राजीव कपूर की याद में चौथे का आयोजन नहीं किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। पूरा राज कपूर परिवार आपके जाने से दु:खी है।” इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी का उपयोग किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीतू के अलावा करीना कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर स्टेट्स लगाते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘वर्तमान महामारी परिस्थितियों के कारण, सुरक्षा कारणों से स्वर्गीय श्री राजीव कपूर के लिए कोई चौथा आयोजन नहीं किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। पूरा राज कपूर परिवार आपके दुख का हिस्सा है।’

 

बता दें कि राजीव कपूर, रणधीर कपूर और स्वर्गीय ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। उन्हें राज कपूर की 1985 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में शानदार अभिनय करने के लिए जाना जाता है।