newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonu Da Dhaba: पहले दर्जी और अब बावर्ची बनें सोनू सूद, तंदूर पर रोटी बनाते हुए वीडियो वायरल

Sonu Da Dhaba: लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद (Sonu Sood) जरूरतमंदों के मसीहा बनें और अब वो बावर्ची बन गए हैं। जी हां, एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो तंदूर पर रोटी बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद (Sonu Sood) जरूरतमंदों के मसीहा बनें और अब वो बावर्ची बन गए हैं। जी हां, एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो तंदूर पर रोटी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही लोग उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। इससे पहले वो दर्जी बने थे। वो सिलाई मशीन चलाते नजर आए। उनका ये वीडियो भी काफी वायरल हुआ और काफी पसंद किया गया था।

sonu sood

सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो रोटी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनू खुद रोटी बेलते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही तंदूर में भी लगी रहे हैं। वीडियो देख कर लग रहा है कि जैसे कोई प्रोफेशनल तंदूरी रोटी बना रहा है।

देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उन्हें महान बता रहा है तो कोई उन्हें जमीन से जुड़ा इंसान बता रहा है।