newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nupur Shikhare-Ira Khan Wedding: आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी से ज्यादा हो रही उनकी कोल्हापुरी चप्पल की चर्चा, जानें खासियत से लेकर कीमत तक

Nupur Shikhare-Ira Khan Wedding: नुपुर अपनी शादी के फंक्शन से पहले और बाद में भी कोल्हापुरी चप्पल में दिखे। इतना ही नहीं आयरा को भी कोल्हापुरी चप्पल में देखा गया है। अब यूजर्स कपल की शादी से ज्यादा उनकी कोल्हापुरी चप्पल डिमांड बढ़ गई है।

नई दिल्ली। आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी उदयपुर में 10 जनवरी को हो चुकी है। कपल ने व्हाइट वेडिंग की और लोगों सवाल भी कर रहे हैं कि भई आखिर दोनों में क्रिश्चियन कौन है। यूजर्स अंदाजा भी लगा रहे हैं कि नुपुर कंवर्टिड क्रिश्चियन हैं। कपल की शादी से ज्यादा दोनों नुपुर की कोल्हापुरी चप्पल लाइमलाइट में रही, जिसे उन्होंने शादी के लगभग हर फंक्शन में पहना था। अब शादी के बाद एयरपोर्ट पर नुपुर कोल्हापुरी चप्पल में दिखें, जिसके बाद यूजर्स ने चप्पल को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू कर दी है। तो चलिए यूजर्स का रिएक्शन और कोल्हापुरी चप्पल की खासियत भी जान लेते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कोल्हापुरी चप्पल में छा गए नुपुर

नुपुर अपनी शादी के फंक्शन से पहले और बाद में भी कोल्हापुरी चप्पल में दिखे। इतना ही नहीं आयरा को भी कोल्हापुरी चप्पल में देखा गया है। अब यूजर्स कपल की शादी से ज्यादा उनकी कोल्हापुरी चप्पल डिमांड बढ़ गई है। यूजर्स का कहना है कि कोल्हापुरी चप्पल का सही इस्तेमाल तो नुपुर और आयरा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बीवी जाए तो जाए लेकिन कोल्हापुरी चप्पल न जाए।एक दूसरे यूजर ने लिखा- चप्पल का शाही उपयोग करना इन लोगों से सीखें। मतलब शादी के बाद सारी लाइमलाइट को कोल्हापुरी चप्पल ने लूट ली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

13वी शताब्दी से पहनी जा रही हैं कोल्हापुरी चप्पल

बात अगर कोल्हापुरी चप्पल की करें तो उनकी रेंज 600 से शुरू होकर 5000 तक मिल जाती है। सभी का डिजाइन अलग होगा और ये एथनिक लुक के साथ-साथ फॉर्मल के साथ भी जाती है। बाजार में कई तरह की कोल्हापुरी चप्पल मिल जाती है। जिसमें फ्लैट पैटर्न कोल्हापुरी चप्पल होती है, जोकि बाजार में आपको 600-700 रुपये में मिल जाएगी।लेदर सोल कोल्हापुरी चप्पल साफी सिंपल होती हैं लेकिन बहुत मजबूत होती हैं। ये बाजार में आपको 1000-1500 तक मिल जाएगी। थोड़ा स्टाइलिश बनाने के लिए आजकल कोल्हापुरी चप्पल जयपुरी वर्क के साथ भी मिल जाती है। ये आपको 500 से 1000 तक की मिल जाएंगी। बता दें कि कोल्हापुरी चप्पल को कारीगर हाथ से बनाते हैं और उसका चलन 13वीं शताब्दी से चला आ रहा है।