newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Malaika Arora Dance Video: ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने छैया-छैया गाने पर लगाया डांस का तड़का, वीडियो देख फैंस बोले- कौन कहेगा कि ये 49 साल की है

Malaika Arora Dance Video: लेकिन इस पार्टी में चार चांद अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की हॉट डिवा मलाइका अरोड़ा ने लगाया। अपने ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में मलाइका भी पहुंची थी। बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है वो किसी और का नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा का है।

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर का जन्म 26 जून 1985 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे है। अब ऐसे में अर्जुन कपूर की जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी जिसमें एक्टर के खास दोस्त और बॉलीवुड जगत के कुछ लोगों ने शिरकत ली। लेकिन इस पार्टी में चार चांद अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की हॉट डिवा मलाइका अरोड़ा ने लगाया। अपने ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में मलाइका भी पहुंची थी। बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है वो किसी और का नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा का है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla

मलाइका ने किया डांस

अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी पर मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है और यह वीडियो एक्ट्रेस के डांस का वीडियो है। इस वीडियो में मलाइका अपने गाने छइंया-छइंया में झूमती दिख रही है। इस वीडियो में मलाइका की खुशी साफ जाहिर हो रही है और हो भी क्यों ना आखिर उनके ब्वॉयफ्रेंड का बर्थडे जो है उनका खुश होना तो बनता है। मलाइका का डांस देख हर कोई उनके लिए हूटिंग भी कर रहा है। मल्ला इस दौरान व्हाइट और ब्राउन कलर के मैक्सी गाउन में नजर आ रही है उनका ये लुक काफी क्लासी दिख रहा है।

मलाइका का ये अंदाज देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कौन कहेगा कि ये 49 साल की है डांस ऐसे कर रही जैसे 18 साल की लड़की है। वही एक यूजर ने इस डांस को देखकर हार्ट कमेंट किए। ये बात तो तय है कि मलाइका के डांस मूव्स के आज भी लोग दीवाने है।

वहीं कुछ ने एक्ट्रेस को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा अरे आराम से आंटी कमर लचक जाएगी। वहीं दूसरे ने लिखा कि इसको सिर्फ एक ही गाने में नाचना आता है।