newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ekta Kapoor: एक बार फिर यूजर्स के हत्थे चढ़ी एकता कपूर, मां लक्ष्मी के अपमान का लगा आरोप

Ekta Kapoor: ये विवाद एकता के गंदी बात के सीजन 6 से शुरु हुआ है। एकता कपूर के बालाजी और गंदी बात 6 के थंबनेल पर टिप्पणी करते हुए अभिषेक नाम के यूजर ने लिखा- Alt Balaji एकता कपूर का है, नाम में ही बालाजी विराजमान हैं, लेकिन काम बिलकुल उलटे हैं, इसमें एक तरह से सॉफ्ट पोर्न परोसा जाता है, उस से भी मन नहीं भरा तो लक्ष्मी जी जैसा मिलता जुलता थंबनेल क्रिएट कर दिया

नई दिल्ली। एकता कपूर एक बार फिर से काफी सुर्खियों में है। एकता कपूर की के अल्ट बालाजी और गंदी बात के थंबनेल को लेकर काफी विवाद चल रहा है। एकता कपूर ने सीरियल के साथ-साथ कई एडल्ट सीरीज भी बनाई है। इनके सीरीयल आज भी काफी अलग होते है। एकता कपूर एक भारतीय टेलीविजन निर्माता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं जो हिंदी सिनेमा और सोप ओपेरा में काम करती हैं। वह बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की संयुक्त प्रबंध निदेशक और रचनात्मक प्रमुख हैं, जिसे 1994 में स्थापित किया गया था। एकता पर लक्ष्मी मां के अपमान का आरोप लग रहा है। अब लोग इसको लेकर एकता कपूर पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है। तो चलिए बताते है कि आखिर क्यों एकता को लोग ट्रोल कर रहे है।

एकता कपूर पर बरसे लोग

दरअसल, ये विवाद एकता के गंदी बात के सीजन 6 से शुरु हुआ है। एकता कपूर के बालाजी और गंदी बात 6 के थंबनेल पर टिप्पणी करते हुए अभिषेक नाम के यूजर ने लिखा- Alt Balaji एकता कपूर का है, नाम में ही बालाजी विराजमान हैं, लेकिन काम बिलकुल उलटे हैं, इसमें एक तरह से सॉफ्ट पोर्न परोसा जाता है, उस से भी मन नहीं भरा तो लक्ष्मी जी जैसा मिलता जुलता थंबनेल क्रिएट कर दिया, कमल के फूल पर एक गन्दी सी औरत को बैठा दिया, क्या सिर्फ मुझे ये आपत्तिजनक लग रहा है या आप सबको भी इसमें आपत्ति है ?

यूजर्स ने किया कमेंट

अब इनके इस पोस्ट पर हर किसी ने अपनी टिप्पणी करते हुए लिखा इनको जब पैसा मिलता है तो ये अपने आपको, अपने जमीर को और अपने धर्म को बेच देते हैं। बाप बड़ा न भैय्या और सबसे बड़ा रुपैया। पर देश जाग चुका है, इनको इनकी करनी का सबक मिल जायेगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बिल्कुल आपत्तिजनक है। वहीं एक यूजर ने लिखा एकता कपूर महिला होने के नाम पर कलंक है जो हिन्दू महिलाओं कोअपने सीरियल के माध्यम से फैशन ,फूहड़ता ,अश्लीलता ,यौनाचार जैसी गंदगी परोस उन्हें लव जिहाद का शिकार बनने के लिये मानसिक रूप से तैयार करती है।