newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: सात जन्मों के बंधन में बंधे राघव और परिणीति, कपल की पहली तस्वीर का इंतजार…

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding LIVE: क्यूट कपल आज करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों के बीच फेरे लेगा। आज दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस राघव की चड्ढा सेहराबंदी की रस्म होगी। जबकि उसी समय पर लीला पैलेस में परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी। जिसके बाद बारात दोपहर 2:30 बजे निकलेगी और फेरे शाम 4 बजे होंगे

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज, 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए। अब यह दोनों सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। इस क्यूट कपल ने आज करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लिए। दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस में राघव की चड्ढा सेहराबंदी की रस्म अदायगी हुई। जबकि उसी समय पर लीला पैलेस में परिणीति की चूड़ा सेरेमनी भी संपन्न हुई। जिसके बाद बारात दोपहर 2:30 बजे निकली और फेरे शाम 4 बजे हुए। वहीं, विदाई शाम 6:30 बजे हुई। वहीं, आज 8:30 बजे एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

 

LIVE UPDATE………………………….

राघव और परिणीति के सात फेरे संपन्न हो चुके हैं। सात फेरों के संपन्न होने के बाद अब दोनों सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं।

राघव और परिणीति का एक वीडियो सामने आया है, जहां दूल्हा और दुल्हन को मीडिया के कैमरों से बचाते हुए ले जाते हुए देखा जा रहा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा-पाठ का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। जल्द ही जयमाला और फेरे संपन्न होंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विवाह स्थल पर पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान को भी राघव और परिणीति के विवाह स्थल पर नाव में पहुंच गए हैं। अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान राघव चड्ढा की तरफ से बाराती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)


बारात का हुआ भव्य स्वागत

राघव चड्ढा और उनका परिवार बारात लेकर द लीला पैलेस पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा के परिवार ने राघव और उनके परिवार वालों का स्वागत किया। परिणीति के दोनों भाईयों ने भी कमान संभाल रखी है।

 


सामने आया राघव-परिणीति की संगीत नाइट का एक और वीडियो

राघव-परिणीति की संगीत नाइट का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों गुड नाल इश्क मिट्ठा पर थिरकते दिख रहे हैं। परिणीति ने सिल्वर स्टाइलिश आउटफिट पहना है,जबकि राघव ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by live. love. laugh ✨ (@telly_news__)


सामने आई गेस्ट की कंफर्म लिस्ट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट सामने आ गई है। जिसमें मनीष मल्होत्रा, सानिया मिर्जा, हरभजन सिंह पत्नी गीता बसरा और बच्चों के साथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे का नाम शामिल है।

raghav2


सामने आई ताज पैलेस के अंदर की वीडियो

शादी से पहले वहां मौजूद कुछ मेहमानों ने वेन्यू की वीडियो शेयर की है, जिसमें शादी की तैयारियां चल रही है। होटल को किसी राजमहल की तरह सजाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Soch (@the_soch12)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elite Showbiz (@elite_showbiz)


शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। राघव नाव से अपनी बारात लेकर जाएंगे। सभी मेहमान भी बोट के जरिए शादी के वेन्यू पर पहुंच रहे हैं। जिसके बाद जयमाला और फेरे का कार्यक्रम शुरू होगा।

raghav1


 

View this post on Instagram

 

A post shared by live. love. laugh ✨ (@telly_news__)


युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे भी उदयपुर जाने के लिए तैयार

युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए उदयपुर जाते समय मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

;

 


शादी में शामिल होने पहुंची सानिया मिर्जा

राघव और परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी बहन भी पहुंच चुकी हैं। दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


उदयपुर एयरपोर्ट पर दिखे मनीष मल्होत्रा

बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पर उदयपुर शादी में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। बता दें कि परिणीति और राघव मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहनने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


नवराज हंस ने दी संगीत से जुड़ी जानकारी

पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने बताया कि संगीत नाइट बहुत अच्छी रही और राघव और परिणीति दोनों ही जमीन से जुड़े कपल हैं, दोनों ने बहुत सारा प्यार और सम्मान दिया, मजा आ गया। हम लगातार 3 घंटे तक नाचते रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने दी बधाई

पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने राघव और परिणीति को शादी की बधाई दी है और संगीत नाइट की प्यारी-प्यारी फोटो भी शेयर की हैं। हालांकि सिंगर ने फोटो को डिलीट कर दिया है, लेकिन प्यारी फोटोज का स्क्रीनशॉट आपके सामने हैं। इससे पहले संगीत नाइट का एक वीडियो भी सामने आया था,जिसमें सिंगर नवराज हंस को गाते हुए देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navraj Hans (@navraj_hans)


राघव और परिणीति चोपड़ा के संगीत नाइट का प्यारा सा वीडियो


व्हाइट पर्ल रखी गई है शादी की थीम

परिणीति और राघव की शादी की थीम भी सामने आ गई है, जोकि व्हाइट पर्ल है। कपल की शादी में हर चीज सफेद मोती की तरह चमकने वाली है। आज जयमाला दोपहर 3:30 बजे होगी, उसके बाद शाम 4 बजे फेरे होंगे और शाम 6:30 बजे विदाई होगी।


सानिया मिर्जा ने दी परिणीति को बधाई

सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर परिणीति चोपड़ा को शादी की बधाई दी है। उन्होंने प्यारी सी फोटो शेयर कर लिखा-आपको सबसे बड़ी झप्पी देने की अब मेरी बारी है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


परिणीति की शादी से पहले उदयपुर में मस्ती करती दिखीं भाग्यश्री

एक्ट्रेस भाग्यश्री, जो इस समय उदयपुर में हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर की हैं। एक्ट्रेस परिणीति और राघव की शादी में शामिल होने के लिए गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)