newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pawan Singh Holi Songs: पवन सिंह का मोस्ट अवेटेड होली सॉन्ग ‘बबुनी तेरे रंग में’ रिलीज, Salim Sulaiman ने किया कंपोज

Pawan Singh Holi Songs: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का होली सॉन्ग (Holi Song) आउट हो गया है। उनका नया होली वाला गाना ‘बबुनी तेरे रंग में’ (Babuni Tere Rang Mein) रिलीज हो गया है। इस गाने की खास बात यह है कि इस पहली बार सलीम सुलेमान ने किसी भोजपुरी गानें को कंपोज किया है।

नई दिल्ली। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का होली सॉन्ग (Holi Song) आउट हो गया है। उनका नया होली वाला गाना ‘बबुनी तेरे रंग में’ (Babuni Tere Rang Mein) रिलीज हो गया है। इस गाने की खास बात यह है कि इस पहली बार सलीम सुलेमान ने किसी भोजपुरी गानें को कंपोज किया है। इसके अलावा पवन सिंह इसमें आश्रम वेब सीरीज की एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर छा गया।

pawan singh song

हाल ही में पवन सिंह का नयहा होली का गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ वेबसीरीज आश्रम फेम एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी नजर आ रही हैं। इस कलरफुल गाने में त्रिधा व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने में पवन और त्रिधा का जबदस्त डांस है।

pawan singh song

पवन सिंह का गाना रिलीज होते के साथ ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, इस गाने को पवन सिंह और शार्वी यादव ने गाया है। इस गाने को संगीत सलीम सुलेमान ने दिया है। ऐसा पहली बार है जब किसी म्यूजिक कंपोजर ने भोजपुरी गाने को कंपोज किया है। ये गाना मर्चेंट्स रिकॉर्ड्स (Merchant Records) ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने के ऑनर भी सलीम-सुलेमान ही हैं। ये गाना काफी समय से चर्चा में था, लोग इस गाने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब उनका इंतजार खत्म हो गया।

पवन सिंह इससे पहले भी कई होली सॉन्ग रिलीज कर चुके हैं। जिसमें लहंगवा लस-लस करता, घासाई रंग सगरी, लहे लहे रंगब सलवरवा शामिल है। इन सभी गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।