newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pawan Singh Holi Songs: पवन सिंह के भोजपुरी होली गाने ने मचाई धूम, ‘लहंगवा लस लस कर…ता’ को मिले 6 करोड़ व्यूज

Pawan Singh Holi Songs: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने कई होली सॉन्ग्स (Holi Song) रिलीज किए हैं। हाल ही में उनका ‘लहंगवा लस लस कर…ता’ (Lahangwa Las Las Karta) रिलीज किया गया। इस गाने ने यूट्यूब पर बवाल मचा दिया। एक महीने पहले ये गाना आउट किया गया था, जिसे अब तक 6 करोड़ व्यूज मिल गए हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने कई होली सॉन्ग्स (Holi Song) रिलीज किए हैं। हाल ही में उनका ‘लहंगवा लस लस कर…ता’ (Lahangwa Las Las Karta) रिलीज किया गया। इस गाने ने यूट्यूब पर बवाल मचा दिया। एक महीने पहले ये गाना आउट किया गया था, जिसे अब तक 6 करोड़ व्यूज मिल गए हैं। पवन सिंह के इस गाने के बोल ‘लहंगवा लस लस कर…ता’ हैं।

बता दें कि पवन सिंह का ये गाना ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ द्वारा रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी होली गाने ने रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड बना लिया था। दरअसल, रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर इस गाने को 12 मिलियन व्यूज मिले थे।

lehanga las las krta

ये गाना पवन सिंह और नीलम गिरी पर फिल्माया गया है। इस भोजपुरी गाने को काफी बार देखा जा रहा है। यू-ट्यूब पर इस गाने को अब तक 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है और छोटे बाबा ने इसका म्यूजिक दिया है। इस गाने की दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री और डांस भी जबरदस्त है।

इसके अलावा पवन सिंह और भी कई होली सॉन्ग रिलीज कर चुके हैं। जिसमें ‘बबुनी तेरे रंग में’, घासाई रंग सगरी, लहे लहे रंगब सलवरवा शामिल है। इन सभी गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है।