नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान उन स्टार्स में से हैं जो अपने फैंस के साथ खास रिश्ता शेयर करते हैं। खास इसलिए क्योंकि वो अपने फैंस से सोशल मीडिया पर इंटरेक्ट होते रहे हैं। लगभग हर महीने वो फैंस के साथ आस्क एसआरके’ सेशन रखते हैं।कल शाहरुख ने इंडस्ट्री में अपने 31 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर पर उन्होंने फैंस के साथ आस्क मी सेशन रखा और फैंस के सवालों का जवाब दिया। फैंस ने भी एक्टर से कई फनी सवाल किए।
शाहरुख का स्मार्ट जवाब
इस सेशन के दौरान एक फैन से शाहरुख से सवाल किया कि क्या जब अमेरिका के व्हाइट हाउस में छैय्या-छैय्या गाने के जरिए पीएम मोदी का स्वागत किया गया, तो आपको कैसा महसूस हुआ। इस सवाल का जवाब भी शाहरुख खान ने बड़े ही मजेदार तरीके से दिया। उन्होंने कहा कि काश मैं वहां होता और इस गाने पर डांस कर पाता, लेकिन मुझसे लगता है कि वहां ट्रेन अंदर नहीं जा पाएगी। एक्टर के जवाब से फैंस भी काफी एक्साइटेड दिखें और शाहरुख को स्मार्ट बंदा बताया।
SRK ki eloquence power gazab ki hai…everyone has to learn from him …Great bhai
— Gautam Kant Mishra (@gautam_mishra73) June 25, 2023
यूजर्स ने पूछे कई सवाल
एक यूजर ने शाहरुख के जवाब की तारीफ करते हुए कहा कि शाहरुख की सटीक जवाब देने की आदत गजब की है…हर किसी को उनसे सीखना होगा…बहुत बढ़िया भाई..। एक अन्य ने लिखा- वाह भाई क्या गजब का जवाब दिया है। इसके अलावा भी यूजर्स ने कही सवाल किए। एक यूजर ने सवाल किया कि आप आलिया भट्ट के बारे में एक शब्द में क्या कहना पसंद करेंगे। एक दूसरे यूजर ने सवाल किया कि एक एक्टर, निर्माता और व्यवसायी के रूप में आप अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को कैसे संतुलित करते हैं।
@iamsrk one word for alia bhatt #AskSRK
— ٍ (@kesvriya) June 25, 2023
????❤
— ??????? (@Mhtab442189811) June 25, 2023
How do you balance your personal and professional life as an actor, producer, and businessman? #AskSRK
— naush? (@naush786s) June 25, 2023
Clever response?✨?
— Celia B ????? (@CeliaBlalock) June 25, 2023
रिलीज होगी दो फिल्में
काम की बात करें तो पठान के साथ धूम मचाने के बाद शाहरुख खान जवान और डंकी के साथ फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। दोनों फिल्में इसी साल फ्लोर पर आ सकती हैं।