newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 18 September 2023: अक्षरा को प्रपोज करेगा अभिमन्यु!, दिल की बात बताकर करेगा प्यार का इजहार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 18 September 2023:अभिमन्यु हिम्मत करके अक्षरा को बताता है और अपनी जैकेट ऑफर करता है लेकिन अक्षरा लेने से मना कर देती है।, जिसके बाद अभिमन्यु खुद अक्षरा को कवर करके सारी मीटिंग करवाता है। मीटिंग में आए अधिकारी भी खुश होते हैं। दूसरी तरफ पार्थ अस्पताल में कुछ घोटाला कर रहा है

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। शो में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि कायरव की वजह से अक्षरा और अभिमन्यु मुश्किल में पड़ जाते हैं , हालांकि अभीर को खूब डांट  पड़ती है। अभीर अभिमन्यु से कहता है कि उसे नॉर्मल फैमिली चाहिए, वो भी अपने मम्मी-पापा के साथ रहना चाहता है, हर बच्चे की तरह।

akshara-abhimanyu

अभिमन्यु बचाएगा अक्षरा की इज्जत

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा को अभीर को डांट कर बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है, वो खुद जाकर अभीर से माफी मांगती है और उसे समझाती है कि वो अभिमन्यु से शादी नहीं करना चाहती है क्योंकि वो अभिनव की यादों के सहारे ही जिंदगी भर रहना चाहती है, दूसरी तरफ अभिमन्यु और पूरा बिरला स्टाफ परेशान है क्योंकि बिल्डिंग का केस लड़ने के लिए कोई वकील नहीं मिलता है। अभीर अभिमन्यु को फोन करता है लेकिन अभिमन्यु खुद को बिजी बताता है, अभीर को महसूस होता है कि डॉकमैन परेशानी में है, वो अक्षरा को बताता है तो अक्षरा भी बिना समय गवाएं वहां पहुंच जाती है। जिसके बाद अभिमन्यु अक्षरा को  केस समझाने की कोशिश करता है और इस दौरान अभिमन्यु अक्षरा की खुली जुल्फों में खो जाता है। दोनों के बीच नोंक-झोंक भी होती है लेकिन मीटिंग से पहले अक्षरा का कुर्ता फट जाता हैं।


अक्षरा को प्रपोज करेगा अभिमन्यु

अभिमन्यु हिम्मत करके अक्षरा को बताता है और अपनी जैकेट ऑफर करता है लेकिन अक्षरा लेने से मना कर देती है।, जिसके बाद अभिमन्यु खुद अक्षरा को कवर करके सारी मीटिंग करवाता है। मीटिंग में आए अधिकारी भी खुश होते हैं। दूसरी तरफ पार्थ अस्पताल में कुछ घोटाला कर रहा है। उसे लग रहा है कि हर बार अभिमन्यु ही मालिक बन जाता है। वो किसी गलत इंसान से हाथ मिलाता है और ऑक्सीजन सिलेंडर में कुछ घोटाला करता है। वहीं अक्षरा के साथ समय बिताने के बाद अभिमन्यु अपनी फीलिंग पर काबू नहीं रख पा रहा है। शैफाली अभिमन्यु को समझाती है कि जो दिल में है बता दो। अब अभिमन्यु अक्षरा से अपनी दिल की बात कहने वाला है।