newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सलमान संग काम करने पर बोलीं पूजा, ‘इंतजार नहीं हो रहा’

अभिनेत्री पूजा हेगड़े आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगी। इस पर अभिनेत्री का कहना है कि वह सुपरस्टारों में से एक सलमान के साथ काम करने की शुरुआत करने का इंतजार नहीं कर पा रही है।

मुंबई। अभिनेत्री पूजा हेगड़े आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगी। इस पर अभिनेत्री का कहना है कि वह सुपरस्टारों में से एक सलमान के साथ काम करने की शुरुआत करने का इंतजार नहीं कर पा रही है।

अपने उत्साह हो पूजा ने ट्वीट के माध्यम से व्यक्त किया। अभिनेत्री ने लिखा, “साल 2020 की शुरुआत बहुत बड़ी है। आप सबके साथ यह खबर साझा करने के लिए मरे जा रही हूं, सलमान खान..आपके साथ इस पर काम करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।”फिल्म में पूजा सलमान खान की प्रेमिका के तौर पर नजर आएंगी।

फिल्म के प्रोड्यूसर और पटकथा लेखक साजिद नाडियाडवाला ने कहा, “पूजा के साथ फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में काम करने के बाद हमें महसूस हुआ कि वह इस फिल्म के लिए एकदम उपयुक्त हैं। पर्दे पर उनकी उपस्थिति बहुत अच्छी है और सलमान के साथ उनकी जोड़ी काफी अच्छी रहेगी। वे दोनों कहानी में ताजगी ले आएंगे।”

salman pooja hegde

इस फिल्म में सलमान एक नए अवतार में नजर आएंगे। उनके लुक पर अभी फैसला लिया जाना बाकी है। फिल्म में पूजा एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका निभाएंगी। ‘कभी ईद कभी दिवाली’ साल 2021 में ईद पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन फरहाद समजी करेंगे।