newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pornography Case: गहना वशिष्ठ ने मुंबई पुलिस पर लगाए आरोप, गिरफ्तारी से बचने के लिए मांगी रिश्वत

Pornography Case: गहना वशिष्ठ ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गिरफ्तारी से छूट देने के लिए 15 लाख रुपए की मांग की गई थी। गहना ने कहा, ”मुझे छोड़ने के लिए वे 15 लाख रुपए चाहते थे। उन्होंने मुझे रकम देने को कहा। लेकिन जब मैंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्होंने कहा कि हम किसी के खिलाफ कुछ भी केस बना सकते हैं।”

नई दिल्ली। पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। जिन्हें लेकर कई खुलासे हो चुके हैं। कई लोगों के नाम भी इस मामले में सामने आई जिन्हे सजा दी गई है। वही अब इस केस में एक और नया आरोप सामने आया है लेकिन यह आरोप राज कुंद्रा पर नहीं बल्कि मुंबई पुलिस पर लगाया गया है। दरअसल पोर्नोग्राफी मामले में गहना वशिष्ठ ने मुंबई पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

बता दें कि पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गहना वशिष्ठ चार महीने तक जेल में रह चुकीं हैं। वहीं अब उन्होंने दावा किया है कि गिरफ्तारी के लिए पहुंची मुंबई पुलिस की टीम ने उनसे 15 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। गहना वशिष्ठ का कहना है कि यह रकम चुकाने पर गिरफ्तारी से छूट का भरोसा दिया गया था। गौरतलब है कि गहना वशिष्ठ को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था और इस समय वह जमानत पर बाहर हैं।

न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए गहना वशिष्ठ ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गिरफ्तारी से छूट देने के लिए 15 लाख रुपए की मांग की गई थी। गहना ने कहा, ”मुझे छोड़ने के लिए वे 15 लाख रुपए चाहते थे। उन्होंने मुझे रकम देने को कहा। लेकिन जब मैंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्होंने कहा कि हम किसी के खिलाफ कुछ भी केस बना सकते हैं।”

बता दें कि इस बातचीत के दौरान गहना वशिष्ठ ने इस केस के दो और आरोपी यश ठाकुर उर्फ अरविंद कुमार श्रीवास्तव और तनवीर हाशमी के वॉट्सऐप चैट का भी हवाला दिया है। गहना वशिष्ठ ने कहा कि यह चैट दिखाता है कि दोनों 8 लाख रुपए का प्रबंध कर रहे थे, क्योंकि पुलिस ने पैसे की मांग की थी। मुंबई पुलिस की ओर से उनके खिलाफ दर्ज पोर्नोग्राफी केस को लेकर गहना ने कहा कि शिकायतकर्ता ने दो या तीन अडल्ट वीडियो में काम किया है। उन्होंने कहा, ”यह कैसे हो सकता है कि उसे एक से अधिक बार दबाव डाला गया, अलग-अलग लोगों के साथ और इसके लिए पैसा दिया गया?” गहना के बाद अब प्रड्यूसर और कारोबारी राज कुंद्रा पुलिस की गिरफ्त में हैं।