newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra: बड़े हादसे का शिकार हुई प्रियंका चोपड़ा! फोटो शेयर कर फैंस को दिखाया अपना चोट वाला चेहरा, फैंस हुए परेशान

Priyanka Chopra: इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड फोटोज शेयर कर वाहवाही लूटने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चिंता फैंस को हो रही है। एक्ट्रेस ने फोटो ही ऐसी शेयर की है कि फैंस काफी घबरा गए हैं। दरअसल प्रियंका ने सोशल  मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके चेहरे पर काफी चोट लगी हुई है।

नई दिल्ली।  बी-टाउन की बेबाक और बोल्ड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद विदेश जाकर बस गई हो लेकिन उनका दिल आज भी हिंदुस्तान के लिए धड़कता है। एक्ट्रेस हमेशा अपने परिवार और फिल्मों से जुड़ी चीजों को सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस भले ही विदेश जाकर बस गई हो लेकिन लोगों का प्यार उनके लिए कम नहीं हुआ…बल्कि बढ़ गया है। फैंस कमेंट के जरिए एक्ट्रेस का हाल पूछते रहते हैं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर फैंस काफी घबरा गए हैं और उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड फोटोज शेयर कर वाहवाही लूटने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चिंता फैंस को हो रही है। एक्ट्रेस ने फोटो ही ऐसी शेयर की है कि फैंस काफी घबरा गए हैं। दरअसल प्रियंका ने सोशल  मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके चेहरे पर काफी चोट लगी हुई है। उनकी नाक और होठों से खून तक निकल रहा है। फोटो को देखकर लगता है कि एक्ट्रेस किसी हादसे का शिकार हुई हैं। फोटो को देखकर फैंस काफी परेशान हो गए हैं और कमेंट में उनकी तबीयत का हाल पूछ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


फैंस को हुई एक्ट्रेस की चिंता

फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा-क्या आपका भी काम पर कठिन दिन था। प्रियंका चोपड़ा ब्लैक टॉप पहने नजर आ रही हैं और उन्होंने ब्लू कलर का आईशैडो लगा रखा है। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट कर लिखा- क्या हुआ..सब ठीक तो है। दूसरे यूजर ने लिखा- omg..ये क्या हुआ। फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस की हालत देखकर परेशान हैं। हालांकि आपको बता दें कि प्रियंका बिल्कुल ठीक हैं..। उनके कैप्शन को देखकर लगता है कि वो किसी फिल्म की शूटिंग करके लौटी हैं और ये उसी का लुक है। बता दें कि प्रियंका हॉलीवुड एक्ट्रेस मैक एंथनी संग फिल्म एंडिंग थिंग्स के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।