newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raj Kandra: पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, राज कुंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप

Raj Kandra: शर्लिन चोपड़ा ने अपने काम की बात करते हुए बताया कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में राज कुंद्रा ही लाए थे। और हर प्रोजेक्ट के लिए शर्लिन को 30 लाख रुपये की पेमेंट दी जाती थी। शर्लिन ने बताया कि उन्होंने इस तरह के 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं।

नई दिल्ली। पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा 14 दिन की न्यायिक हिरासत की सजा काट रहे हैं। इस मामले में 27 जुलाई को सुनवाई करते हुए राज कुंद्रा की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। हालांकि उनकी जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी, लेकिन निचली अदालत ने यह जमानत याचिका खारिज करते हुए उनकी सजा बरकरार रखी है। इस मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हुए हैं। वहीं अब कई अभिनेत्रियों राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स ऐप के खिलाफ खुलकर बयान दिया है। इस मामले में राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने के साथ अभिनेत्रियों पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया है। वहीं अब इश मामले में शर्लिन चोपड़ा ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया है कि राज कुंद्रा ने उनको सेक्सुअली असॉल्ट किया था।

raj kundra chats3

शर्लिन चोपड़ा का राज कुंद्रा पर आरोप

इस मामले में सामने आई खबरों के मुताबिक पोर्नोग्राफी मामले में शर्लिन चोपड़ा ने क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुईं, जहां उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ अपना बयान दर्ज करवाया। इससे पहले उन्होंने अप्रैल 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में मामला भी दर्ज किया गया था। इसके साथ ही शर्लिन ने राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

अपने बयान देते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि राज कुंद्रा उनके मना करने के बाद भी उन्हें जबरन किस करने लगे थे। इसके साथ ही शर्लिन चोपड़ा ने यह दावा भी किया कि वह एक विवाहित पुरुष के साथ इस तरह का संबंध नहीं बनाना चाहती थीं। वहीं इस बात पर राज ने शर्लिन से कहा कि उनका पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ संबंध ठीक नहीं है यानी रिश्ते में खटास आ गई है। शर्लिन का कहना है कि राज ने बताया कि शिल्पा के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट की वजह से राज का कहना था कि वो ज्यादातर समय तनाव में रहते थे।

chopra

वहीं अपना बयान देते हुए शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा कि उन्होंने राज कुंद्रा को रुकने के लिए कहा क्योंकि वह डरी हुई थीं। थोड़ी देर तक जब वो नहीं हटे तो उन्हें किसी तरह धक्का देकर शर्लिन वॉशरूम में चली गईं। पुलिस का कहना है कि शर्लिन चोपड़ा ने अपने काम की बात करते हुए बताया कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में राज कुंद्रा ही लाए थे। और हर प्रोजेक्ट के लिए शर्लिन को 30 लाख रुपये की पेमेंट दी जाती थी। शर्लिन ने बताया कि उन्होंने इस तरह के 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं।