newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#RanbirKapoor : रणबीर कपूर हुए कोरोना से संक्रमित, नीतू कपूर ने किया कंफर्म

#RanbirKapoor : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी उनकी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोशल मीडिया पर दी है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने देश में एक बार फिर अपने पैर पसार लिए हैं। मुंबई में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां एक्टिव केसों की संख्या में 89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से यहां सख्ती बढ़ गई हैं। 11 हॉटस्पॉट में लॉकडाउन लगा दिया गया है। राज्य में बढ़ते कोरोना के प्रकोप से फिल्मी सितारे भी नहीं बच पा रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी उनकी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोशल मीडिया पर दी है। हालांकि उनकी कंडीशन ठीक है। उन्होंने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है।

ranbir kapoor

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी फैंस के साथ शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, ”रणबीर कपूर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वो दवाईयां ले रहे हैं और वो ठीक हो रहे हैं। वो होम क्वारंटाइन में हैं और सभी एहतियात बरत रहे हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

आपको बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग और प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान वो कोरोना संक्रमित हो गए। लेकिन ऐसे में आलिया भट्ट और पूरी ब्रह्मास्त्र टीम के लिए चिंता की बात है क्योकि ये सभी साथ मिलकर फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि नीतू कपूर खुद भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। पिछले साल दिसंबर में वो कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। उस समय वो चंडीगढ़ में फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग कर रही थीं। अब रणबीर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके और आलिया के फैंस परेशान हो गए हैं और सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranbir kapoor ? (@ranbir_kapoooor)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranbir kapoor ? (@ranbir_kapoooor)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranbir kapoor ? (@ranbir_kapoooor)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranbir kapoor ? (@ranbir_kapoooor)