newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood Holi Song: बॉलीवुड के इस गाने को अपनी होली पार्टी का बनाए हिस्सा, सॉन्ग सुनते ही पैर थिरकने पर होंगे मजबूर

Bollywood Holi Song: 7 मार्च को छोटी होली मनाई जाएगी। पूरे देश में अभी से ही होली के त्योहारों की गूंज सुनाई दे रही है। होली खेलते वक्त डांस करना तो जैसे आम है हर को ई इस दिन नाचते झूमते अपने त्योहार को मनाता है चलिए अब हम जानते है कुछ बॉलीवुड गाने जिनको आप होली में सुन कर इसका एन्जॉय कर सकते है-

नई दिल्ली। होली का त्योहार हो और नाच गाना ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। होली का त्योहार हर कोई काफी एन्जॉय करता है क्योंकि इस दिन आपको अच्छा-अच्छा खाने को मिलता है साथ ही आपको इस दिन रंगों से होली खेलने में काफी मजा आती है। अब हम बात करें तो इस साल होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जा रहा है और 7 मार्च को छोटी होली मनाई जाएगी। पूरे देश में अभी से ही होली के त्योहारों की गूंज सुनाई दे रही है। होली खेलते वक्त डांस करना तो जैसे आम है हर को ई इस दिन नाचते झूमते अपने त्योहार को मनाता है चलिए अब हम जानते है कुछ बॉलीवुड गाने जिनको आप होली में सुन कर इसका एन्जॉय कर सकते है-

होली खेले रघुवीरा-

यह गाना हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया है। इस गाने में दोनों एक्टर काफी धूमधाम से नाचते है। इस गाने को हर साल आपको होली में सुनने को मिल ही जाएगा। यह गाना फिल्म बागबान का है।

बलम पिचकारी-

बलम पिचकारी गाना जिसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण आपको थिरकते हुए नजर आएंगे। दोनों ने इस गाने में शानदार डांस किया है। यह गाना फिल्म ये जवानी है दीवानी का है।

डू मी फेवर लेट्स प्ले होली-

डू मी फेवर लेट्स प्ले होली गाना जिसमें प्रियंका और अक्षय कुमार आपको अपने ठुमके से मदहोश कर देंगे। इस गाने के बिना होली की पार्टी जैसे अधूरी है। यह फिल्म वक्त का गाना है।

अंग से अंग लगाना-

अंग से अंग लगाना गाना जिसको सुनके आप अपने पैरों को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे। इस होली इस गाने को भी अपनी प्लेलिस्ट में जरुर शामिल करें। यह गाना फिल्म डर का है। इस फिल्म में शाहरुख खान, जूही चावला और सनी देओल है।