newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rhea Chakraborty: पिता संग बैंक पहुंची रिया, कैमरामैन को देख दिया ऐसा रिएक्शन, Video वायरल

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बांद्रा में स्पॉट की गई हैं। इस वीडियो में वो अपने पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती संग नजर आ रही हैं। वो बांद्रा के एक बैंक में अपने पिता संग नजर आईं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की जिंदगी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। वो पहले की तरह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने लगी हैं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया ने लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी, लेकिन अब हालात सामान्य होने पर वो अपनी जिंदगी पहले की तरह जीने लगी हैं।

रिया चक्रवर्ती का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बांद्रा में स्पॉट की गई हैं। इस वीडियो में वो अपने पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती संग नजर आ रही हैं। वो बांद्रा के एक बैंक में अपने पिता संग नजर आईं। रिया को देखते ही कैमरामैन की भीड़ जुट गई और सभी उनसे शॉट्स देने के लिए कहने लगे।

रिया इस वीडियो में अपने पिता के साथ बैंक से निकलती नजर आ रही हैं, तभी कैमरामैन रिया-रिया पुकारने लगते हैं। लेकिन उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया, वो उनको इग्नोर कर अपनी गाड़ी का गेट बंद कर लेती हैं। इस वीडियो में वो काफी जल्दबाजी में दिख रही हैं साथ ही कैमरा देख अनकंफर्टेबल दिखाई देती हैं।

रिया चक्रवर्ती इससे पहले योगा करते हुए अपनी एक तस्वीर को शेयर किया था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो वो कुछ खास चला नहीं, लेकिन वो साल 2013 में ‘मेरे डैड की मारूति’ में नजर आई थीं, जो उनका बॉलीवुड डेब्यू था।