newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

RRR full HD Movie Leaked: रिलीज के कुछ घंटे बाद ही लीक हो गई RRR, इन वेबसाइट्स पर लीक हुआ HD प्रिंट

RRR full HD Movie Leaked: गौरतलब है कि ये पहली फिल्म नहीं है जो रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हो गई हो। इससे पहले फिल्म पुष्पा: दा राइजिंग स्टार भी रिलीज के कुछ घंटों बाद की लीक हो गई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे। हालांकि इसने फिल्म के कलेक्शन को कुछ खास प्रभावित नहीं किया था

नई दिल्ली। मेगा बजट एसएस राजामौली एंटरटेनर की फिल्म ‘आरआरआर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बात का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सड़कों पर भी फैंस का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस राम का अवतार लिए सड़कों पर उतर आएंगे। वहीं फिल्म को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं कि फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर सामने आ रही हैं। फिल्म पाइरेसी की चपेट में आ चुकी है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म से जुड़े लिंक धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे हैं।

रामचरण के फैंस ने की खास अपील

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आरआरआर को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है और इसे पायरेसी आधारित वेबसाइटों और तमिलरॉकर्स जैसे प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। ये वेबसाइटों पहले से ही  बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों को लीक करने के लिए बदनाम हैं। फिल्म लीक होने के बाद अब आरआरआर के फिल्म कलेक्शन पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर और रामचरण के फैंन क्लब ने एक मुहिम चलाई है कि पायरेसी फिल्म ना देखें। फिल्म को सिनेमाघर में जाकर दी देखें। बता दें कि फिल्म का बजट  350 करोड़ रुपये है। हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म अपना बजट निकाल चुकी है। हालांकि मेकर्स के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

पुष्पा: दा राइजिंग स्टार भी हुई थी लीक

गौरतलब है कि ये पहली फिल्म नहीं है जो रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हो गई हो। इससे पहले फिल्म पुष्पा: दा राइजिंग स्टार भी रिलीज के कुछ घंटों बाद की लीक हो गई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे। हालांकि इसने फिल्म के कलेक्शन को कुछ खास प्रभावित नहीं किया था। उम्मीद लगाई जा रही है कि एसएस राजामौली एंटरटेनर की फिल्म ‘आरआरआर’ के कलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।