newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#AskRubi: बिग बॉस 14 जीतने के बाद पहली बार ट्विटर पर लाइव आईं रुबीना, फैंस के सवालों का दिया जवाब

#AskRubi: टीवी की छोटी बहू रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम किया। अपनी मेंटल और फिजिकल स्ट्रेंथ के चलते उन्होंने ये शो जीता साथ ही लोगों का दिल भी जीता।

नई दिल्ली। टीवी की छोटी बहू रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम किया। अपनी मेंटल और फिजिकल स्ट्रेंथ के चलते उन्होंने ये शो जीता साथ ही लोगों का दिल भी जीता। उनकी फैन फोलोइंग जबरदस्त है। अभी भी लोगों पर उनका सुरूर छाया हुआ है। बुधवार को रुबीना ट्विटर अकाउंट पर लाइव आईं, जहां उन्होंने अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब किए।

रुबीना ने लाइव आकर बताया कि वो बिग बॉस को मिस कर रही हैं साथ ही अपनी जर्नी भी मिस कर रही है। उन्होंने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। यहां पढ़ें किसने क्या पूछा और रुबीना ने उसका क्या जवाब दिया।

एक फैन ने पूछा रश्मि देसाई और अपनी बिग बॉस जर्नी के बारे में बताएं। तो रुबीना ने जवाब में कहा, शी इज रियल स्वीटहार्ट।

आज उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि वो आज लाइव आने वाली हैं। जिसमें वो अपने फैंस के साथ सवाल के जवाब देंगी। जिसके बाद ट्विटर पर #AskRubi ट्रेंड होने लगा।