newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kisi Ka Bhai Kisi Kisi Ki Jaan: Salman Khan ने की नई फिल्म के टाइटल की घोषणा, लोगों ने उड़ाया इस तरह मजाक

Kisi Ka Bhai Kisi Kisi Ki Jaan: Salman Khan ने की नई फिल्म के टाइटल की घोषणा, लोगों ने उड़ाया इस तरह मजाक हम सब जानते हैं की आने वाले समय में सलमान कई फिल्म में दिखने वाले हैं पर आज उन्होंने एक और नहीं फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। यहां हम इसी बारे में आपको बतायेगे।

नई दिल्ली। सभी के दिल को जीतने वाले सलमान खान ने आज इंडस्ट्री में काफी समय गुजार दिया है। अब उनकी नई फिल्म आने को तैयार है। सलमान हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ दिनों तक तो उन्हें धमकी भरे पत्र मिलते रहे। इसके अलावा उनकी फिल्म टाइगर 3 के भी चर्चे हैं। अब उनकी नई फिल्म आने की भी घोषणा हो गयी है। आज से कुछ समय पहले सलमान खान एक लुक वायरल हुआ था जिसे देखकर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे थे तो वहीं कुछ मजाक भी उड़ा रहे थे। हम सब जानते हैं की आने वाले समय में सलमान कई फिल्म में दिखने वाले हैं पर आज उन्होंने एक और नहीं फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। यहां हम इसी बारे में आपको बतायेगे।

जब से सलमान ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। तब से हर तरफ उन्हीं के चर्चे हैं। लगातार ट्वीटर पर उनकी फिल्म के बारे में ही ट्रेंड हो रहा है। आपको बता दें सलमान ने अपनी नई फिल्म “किसी का भाई…किसी की जान” का अनाउंसमेंट कर दिया है। इस फिल्म की जानकारी सलमान ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर के दी है। सलमान ने इसके साथ ही मोशन पिक्चर भी पोस्ट किया है जिसमें में उनके लम्बे बाल हैं जो हवा में उड़ रहे हैं। सलमान ने पिक्चर के साथ फिल्म का नाम भी बताया है। इसके अलावा उस मोशन पोस्टर लिखा है –

“34 साल पहले अब था और 34 साल बाद अब भी है। मेरे जीवन की यात्रा कहीं से भी शुरू नहीं हुई, जो “अब” और “यहां” 2 शब्दों से मिलकर बनी है। मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद और अब मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद। मैं इसकी प्रशंसा करता हूं।”


सलमान खान की फिल्म का टाइटल कुछ अलग सा है। इसके अलावा उनका ये स्टाइल भी पहले देखा नहीं गया है। किसी का भाई किसी की जान फिल्म से वो बड़ी स्क्रीन पर दिखने वाले हैं जिसमें दर्शकों के लिए एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और म्यूजिक सबकुछ है। सलमान को आखिर बार अंतिम फिल्म में देखा गया था इसके अलावा उनके हिस्से टाइगर 3 और नो एंट्री में एंट्री जैसी फिल्में भी हैं। सलमान के इस फिल्म की घोषणा के बाद दर्शकों का क्या कहना है यहां हम वही बताने वाले हैं। कुछ लोग सलमान की फिल्म के इस टाइटल का मजाक भी उड़ा रहे हैं।