newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन के बीच माता-पिता से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे सलमान खान

भारत में लॉकडाउन 4.0 शुरू होने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मंगलवार को शहर में रह रहे अपने माता-पिता से मिलने गए। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार ने पनवेल से सटे इलाके में अपने फार्महाउस से मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे अपने माता पिता से मिलने पहुंचे।

नई दिल्ली। भारत में लॉकडाउन 4.0 शुरू होने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मंगलवार को शहर में रह रहे अपने माता-पिता से मिलने गए। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार ने पनवेल से सटे इलाके में अपने फार्महाउस से मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे अपने माता पिता से मिलने पहुंचे।

इस यात्रा के लिए उन्होंने प्रशासन से सभी जरूरी अनुमतियां ले लीं थी और रात होने से पहले वापसी कर ली। अभिनेता के माता-पिता सलीम और सलमा खान अपने बांद्रा स्थित घर पर रहते हैं, जबकि सलमान मार्च में लॉकडाउन की शुरुआत से ही फार्महाउस में ठहरे हुए हैं।

उनके साथ बहन अर्पिता, उनके पति आयुष शर्मा और उनके बच्चे, भाई सोहेल खान के बेटे, कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर, दोस्त जैकलीन फर्नांडीज और वालुस्चा डीसूजा के अलावा उनके क्रू के कुछ लोग भी थे। हाल ही में सलमान ने रोमांटिक गाना ‘तेरे बिना’ रिलीज किया था।

Salman Khan

हाल ही में सुपरस्टार ने अपने फार्महाउस के आसपास के गांवों के लिए भोजन और अन्य संसाधनों की व्यवस्था करते हुए, करीब 2500 परिवारों की मदद की।