नई दिल्ली। इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस (Big Boss 16) में व्यस्त हैं वहीं साल 2023 में उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 (Tiger 3) भी रिलीज़ होने को है। सलमान खान के फैंस उनकी दोनों ही फिल्मों की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)” का कई बार नाम बदला जा चुका है। इससे पहले उनकी इस फिल्म का नाम, “कभी ईद तो कभी दिवाली” था। उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान, ईद के मौके पर साल 2023 में रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में दर्शक और फैंस उनकी फिल्म के लिए उत्सुक हैं। काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म नहीं आई है ऐसे में उत्सुकता और बढ़ जाती है। दर्शक जहां, किसी का भाई किसी की जान, फिल्म के लिए उत्सुक हैं वहीं फिल्म से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, यहां हम उसी वीडियो के बारे में बताएंगे।
Latest video of salman khan on the sets of #KisiKaBhaiKisiKiJaan @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/e6sd5bZLD2
— Being Sk (@NishuRa36065121) December 1, 2022
सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान ने ब्लैक वेस्ट और ब्लैक लुंगी पहन रखा है। सलमान खान इस लुक में हैं, और बताया जा रहा है कि ये वीडियो फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” के एक गाने को फिल्माने के दौरान का है। जब सलमान खान इस फिल्म के एक गाने को कर रहे हैं ये गाना तभी का है। सलमान अपने बॉडीगार्ड से घिरे हुए हैं लेकिन अपने इस लुक में होने के बाद भी वो फैंस की तरफ हाथ हिलाते और मुस्कुराते हैं।
KOIMOI की रिपोर्ट के अनुसार किसी का भाई किसी की जान फिल्म से चार्टबस्टर गाने की शूटिंग खत्म करने के बाद जब सलमान अपनी कार की तरफ जा रहे हैं। ये वीडियो तभी का है। इस वीडियो के बाद फैंस सलमान खान की फिल्म उसके टीज़र, ट्रेलर अउ लुक का इंतज़ार कर रहे हैं। खबरों की माने तो किसी का भाई किसी की जान गाना मशहूर गायक सुखबीर ने गाया है और इसे कोरियोग्राफ जानी मास्टर ने किया है। इस गाने में सलमान खान एक आइलैंड में 600 से 800 डांसर के साथ डांस करते दिखेंगे जहां उन्होंने ब्लैक वेस्ट और ब्लैक लुंगी पहन रखा है।