newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Salman Khan: फिर एक बार फावड़े के साथ खेत में नजर आए सलमान, किया फोटो शेयर

Salman Khan:बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर फावड़े के साथ खेत में नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यह तस्वीर भी शेयर की है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान वह काफी दिनों तक पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में समय बिता रहे थे। जहां से उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह ट्रैक्टर चलाते नजर आए थे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर फावड़े के साथ खेत में नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यह तस्वीर भी शेयर की है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान वह काफी दिनों तक पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में समय बिता रहे थे। जहां से उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह ट्रैक्टर चलाते नजर आए थे।

salman

अब जो फोटो सलमान की वायरल हो रही है उसमें उन्होंने हाथ में फावड़ा थाम रखा है और वे खेत की कुड़ाई कर रहे हैं। सलमान ने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए भारत माता को याद किया है।

इन दिनों सलमान खान को खेती करने का शौक चढ़ा है। पिछले काफी समय से वह कभी ना कभी खेत पर काम करते हुए अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

इससे पहले सलमान खान ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्हें मिट्टी में सना देखा जा सकता है। फोटो में वह जमीन पर बैठे हुए नजर आए। उनके पूरे शरीर पर गीली मिट्टी लगी हुई थी। उन्होंने कैप्शन में किसानों की बात कही थी। सलमान खान ने लिखा था, ”सभी किसानों का सम्मान करें।”

इससे पहले दिखा था सलमान का ये किसान वाला अवतार

इस वीडियो में वो ट्रैक्टर चलाते और खेत जोतते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों सलमान खान को खेती करने का शौक चढ़ा है। पिछले कई दिनों से वह खेत पर काम करते हुए अपनी तस्वीरें साझा कर रहे थे। भारी बारिश के बीच सलमान का यह वीडियो शूट किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है, ‘फार्मिंग’।

 

View this post on Instagram

 

Farminggg

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

इससे पहले सलमान खान ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्हें मिट्टी में सना देखा जा सकता है। फोटो में वह जमीन पर बैठे हुए नजर आए। उनके पूरे शरीर पर गीली मिट्टी लगी हुई थी। उन्होंने कैप्शन में किसानों की बात कही थी। सलमान खान ने लिखा था, ”सभी किसानों का सम्मान करें।”

Salman Khan

सलमान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि अब यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हो सकती है।

घोड़े के साथ पत्तियां चबाते नजर आए थे सलमान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक मजेदार वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपने घोड़े के साथ पत्ते चबाते दिख रहे हैं। सलमान ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जहां उन्हें अपने घोड़े को पत्तियां खिलाते देखा जा सकता है। जबकि साथ में वह भी इन पत्तियों को चबाते हुए दिख रहे हैं। अभिनेता ने इस वीडियो को कैप्शन दिया: “मेरे प्यारे घोड़े के साथ नाश्ता ..”।

Salman Khan

ऐसा लगता है कि सलमान ने पत्तियों को चबाने का आनंद लिया क्योंकि उन्हें खाने के बाद उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा है!”। अभिनेता अभी अपने पनवेल फार्महाउस में लॉकडाउन की अवधि बिता रहे हैं। लगता है कि वहां उनका जानवरों के साथ अच्छा समय बीत रहा है।

 

View this post on Instagram

 

Breakfast with my love…

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने अपने पिता सलीम खान को याद करने की बात कही थी, जो कि इस समय मुंबई के अपार्टमेंट में अकेले रह रहे हैं। सलमान के साथ उनके परिवार के बाकी सदस्य भी लॉकडाउन के कारण मुंबई के पास अपने पनवेल फार्महाउस पर फंसे हुए हैं। उस वीडियो में सलमान ने बताया कि वह तीन सप्ताह से अपने पिता से नहीं मिले हैं।

 

View this post on Instagram

 

Be Home n Be Safe @nirvankhan15

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on