newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

The Night Manager 2: शैली रूंगटा की लंका में विभीषण बनें शान सेनगुप्ता, फैंस को पसंद आ रहा अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर का Face-Off

The Night Manager 2: इस वेब सीरीज में लोगों को शुरू से ही शैली रूंगटा (अनिल कपूर) और शान सेनगुप्ता (आदित्य रॉय कपूर) का फेस-ऑफ पसंद आ रहा है। हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। ऐसे में The Night Manager 2 आते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर की मच अवेटेड सीरीज The Night Manager 2 रिलीज की जा चुकी है। The Night Manager के पहले भाग में 4 एपिसोड रिलीज किये गए थे और कहानी को एक ऐसे मोड़ पर छोड़ा गया था कि फैंस में लगातार इसके दूसरे संस्करण की एक्साइटमेंट बनी हुई थी। दर्शक बेसब्री से इसके बाकी एपिसोड्स का इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। The Night Manager के दूसरे भाग में 3 एपिसोड्स हैं, जिनमें शान सेनगुप्ता और शैली रूंगटा की कहानी को आगे बढ़ाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

इस वेब सीरीज में लोगों को शुरू से ही शैली रूंगटा (अनिल कपूर) और शान सेनगुप्ता (आदित्य रॉय कपूर) का फेस-ऑफ पसंद आ रहा है। हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। ऐसे में The Night Manager 2 आते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है।

एक यूजर ने ट्वीट किया- ‘अभी-अभी नाईट मैनेजर के बाकी 3 एपिसोड्स देखे। आदित्य रॉय कपूर क्या लगे हैं और अनिल कपूर ने बतौर निगेटिव किरदार कमाल का काम किया है।

एक अन्य यूजर ने आदित्य रॉय कपूर की फोटो पोस्ट कर लिखा है ‘हॉटनेस अलर्ट’

इसी बीच हमारे शैली रूंगटा यानि कि अनिल कपूर ने शो की पूरी कास्ट के साथ फोटोज ट्वीट कर लिखा- ‘नेवर ऑफ ड्यूटी’

आपको बता दें कि फैंस की डिमांड पर द नाइट मैनेजर के बाकी एपिसोड्स को एक दिन पहले यानि कि 29 जून को ही रिलीज कर दिया गया। जबकि पहले इसके एपिसोड्स को 30 जून को रिलीज किया जाना था।

द नाइट मैनेजर 2 में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के अलावा शोभिता धूलिपाला और तिलोत्तमा सोम ने अपनी बेहतरीन अदाकारी का नमूना पेश किया है। इस सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।