newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अब बॉलीवुड के बादशाह भी होंगे वेब सीरीज का हिस्सा, जल्द ही इस प्लेटफॉर्म पर आएंगे नजर

लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का क्रेज लोगों में बढ़ गया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड सितारों का भी इसके प्रति रुझान देखा जा रहा है। अनुष्का शर्मा के बाद बी बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान भी जल्द ही ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ने वाले है।

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का क्रेज लोगों में बढ़ गया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड सितारों का भी इसके प्रति रुझान देखा जा रहा है। अनुष्का शर्मा के बाद बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान भी जल्द ही ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ने वाले है।

शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट लंबे समय से ओटीटी की दुनिया में उतरी हुई है। रेड चिलीज़ नेटफ्लिक्स के लिए कई प्रोजेक्ट बना रहा है। इसमें सबसे पहली ‘बार्ड ऑफ़ ब्लड’ रिलीज हो चुकी है। इसके बाद अब वह बेताल लेकर आ रहे हैं। इस हॉरर-थ्रिलर वेब सीरीज में मुक्काबाज फेम विनीत कुमार लीड में हैं। वेब सीरीज 24 मई को रिलीज होगी।

अमेजन पर अनुष्का की पाताल लोक

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पाताल लोक 15 मई को रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज के साथ अनुष्का शर्मा अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। वह इसे प्रोड्यूस कर रही हैं। नीरज कबि, जयदीप अहलावत और गुल पनाग जैसे स्टार्स से लदी वेब सीरीज को लेकर बज भी क्रिएट हो रहा है।

आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे प्लेटफॉर्म्स में अनुष्का और शाहरुख के अलावा तमाम बॉलीवुड एक्टर रुचि ले रहे हैं।सभी जबरदस्त वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं।