newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shanaya Kapoor: शनाया कपूर के जलवों ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, नया डांस वीडियो वायरल

Shanaya Kapoor: हाल ही में शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने एक नया डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेली डांस करती नजर आ रही हैं। उनके जलवे देख फैंस हैरान हैं। ये वीडियो खूब वायरल हो रही है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के जर‍िए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। लेक‍िन फिल्मों में आने से पहले ही शनाया अपनी अलग पहचान बना रही हैं। हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। जिसके बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। साथ ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक और वीडियो शेयर की है, जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। उनके जलवे देख फैंस हैरान हैं। ये वीडियो खूब वायरल हो रही है।

SHANAYA

दरअसल, इस वायरल वीडियो में शनाया अपनी दोस्त संजना संग बेली डांस करती नजर आ रहा हैं। जिसका वीड‍ियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, ”फ्लोर वर्क सीखने में हमेशा एक चैलेंज रहा है। मुझे इसके लिए जोर देने का शुक्र‍िया @sanjanamuthreja।”

SHANAYA2

इस वीडियो में वो फ्लोर पर लेटकर अपने डांस के जलवा दिखा रही हैं। साथ ही शनाया का फेशियल एक्सप्रेशन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीड‍ियो को अब तक लगभग 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shanaya Kapoor ? (@shanayakapoor02)

शनाया के इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही कमेंट्स भी कर रहे हैं। फैंस ने शनाया की खूबसूरती और उनके डांस की तारीफ की है। इससे पहले भी शनाया अपना डांस‍िंग टैलेंट दिखा चुकी हैं। पिछली बार हिप्स डोन्ट लाई गाने पर शनाया का डांस फैंस को काफी पसंद आया था। ऐसे में उनका फैन बेस मजबूत होता जा रहा है।