newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

विदेश में भी छाया Sidnaaz का गाना ‘शोना-शोना’, सामने आया इंग्लिश वर्जन, 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज

हाल ही में ‘सिडनाज’ का गाना ‘शोना-शोना’ (Shona-Shona) रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया था। अब इसका इंग्लिश वर्जन सामने आया है। इसे भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ के फेमस कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। प्यार से उनके फैंस से उन्हें ‘सिडनाज’ कहते हैं। हाल ही में दोनों का गाना ‘शोना-शोना’ (Shona-Shona) रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया था। इतनी ही नहीं, अभी भी इस गाने की सोशल मीडिया पर गाने की धूम है। इस गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने गाना गाया है। जो काफी सुपरहिट रहा। वहीं, अब इस गाने का इंग्लिश वर्जन सामने आया है।

दरअसल, एक विदेशी सिंगर एमा हीस्टर्स ने इसका इंग्लिश वर्जन गाया है, जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। ‘शोना शोना’ के इंग्लिश वर्जन को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

shona shona english song

‘शोना शोना’ के इंग्लिश वर्जन को रिलीज हुए अभी एक ही दिन हुआ है। अब तक इस गाने को लगभग दो लाख बार देखा जा चुका है। वहीं, इस वीडियो को 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यही नहीं, एमा हीस्टर्स के इस सॉन्ग पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

यहां देखें ये गाना

‘शोना शोना’ सुपरहिट

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का गाना ‘शोना शोना’ को 25 नवंबर को रिलीज हुआ था। जिसे अब तक 6 करोड़ 76 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे अब तक काफी पसंद किया जा रहा है।