newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shilpa Shetty ने पति Raj Kundra को बताया निर्दोष : मुंबई पुलिस सूत्र

इस मामले पर सभी शिल्पा का रिएक्शन जानना चाहते हैं। अब मुंबई पुलिस सूत्रों की मानें को एक्ट्रेस ने अपने पति को बेकसूर बताया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हॉटशॉट्स के बारे में सटीक जानकारी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि हॉटशॉट्स से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति यानी बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और इसे कई प्लैटफॉर्मस में परोसे जाने के कारण गिरफ्तार किया गया है। इस साल फरवरी में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया था। राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने लंदन की एक कंपनी के साथ गठजोड़ किया था, जो एक मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स के माध्यम से अश्लील कंटेंट स्ट्रीमिंग में शामिल थी। इस मामले पर सभी शिल्पा का रिएक्शन जानना चाहते हैं। अब मुंबई पुलिस सूत्रों की मानें को एक्ट्रेस ने अपने पति को बेकसूर बताया है।

raj kundra

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हॉटशॉट्स के बारे में सटीक जानकारी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि हॉटशॉट्स से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उनका कहना है कि उनके पति राज कुंद्रा पोर्न सामग्री के निर्माण में शामिल नहीं थे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि ये लंदन स्थित आरोपी और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी थे जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे। शिल्पा ने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं।

बता दें, राज कुंद्रा से जुड़े मामलें पुलिस अब इस पर भी जांच कर रही है कि क्या शिल्पा भी तो इस मामले में शामिल नहीं थी। फिलहाल पुलिस के पास शिल्पा के इस मामले में शामिल होने के कोई सबूत नहीं है।

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर छापा मारने और पूछताछ करने गई थी। उनके जुहू स्थित घर पर छापा मारने के बाद उन्होंने कुंद्रा को वापिस जेस भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों का मानना है कि कुंद्रा पोर्नोग्राफी द्वारा कमाए पैसे का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए करते थे। कहा तो ये भी जा रहा है कि क्राइम ब्रांच पैसे के लेन-देन की जांच कर रही है।