newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT: शो में एक बार फिर हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, ये मजबूत जोड़ी घर से हुई बेघर

Bigg Boss OTT: शो में एक बार फिर शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ। इस एलिमिनेशन में शो की एक मजबूत जोड़ी घर से बेघर हो गई है। इससे न सिर्फ घर वाले बल्कि फैंस भी हैरान रह गए।

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी के शो में हाल ही में वीकेंड एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। करण जौहर के शो में सबसे पहले सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट दिया गया। इस दौरान करण भी काफी इमोशनल हो गए थे। इसके बाद शो में एक बार फिर शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ। इस एलिमिनेशन में शो की एक मजबूत जोड़ी घर से बेघर हो गई है। इससे न सिर्फ घर वाले बल्कि फैंस भी हैरान रह गए।

divya milind akshara

मिलिंद और अक्षरा की जोड़ी घर से बेघर

करण जौहर ने घर वालों से बात की और जनता के सवाल उनतक पहुंचाए। शो में करण ने सभी को शॉक देते हुए कहा कि बताया कि इस हफ्ते मिलिंद गाबा घर से बाहर होंगे। लेकिन जब उन्होंने बताया कि इस बार उनके साथ उनका कनेक्शन भी बाहर गया। गाबा का कनेक्शन भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह थी। जो घर से बेघर हो चुकी हैं। जिसका मतलब है कि मिलिंद और अक्षरा की जोड़ी घर से बेघर हो गए हैं।

अक्षरा ने नेहा को बोला सॉरी

शो से बाहर होते हुए अक्षरा सिंह काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने नेहा भसीन को सॉरी तक बोला। बता दें कि दोनों में कुछ समय पहले काफी झगड़ा हुआ था। जिसे लेकर अब अक्षरा ने नेहा को सॉरी बोला तो नेहा ने भी उन्हें गले लगा लिया।

शो में पहुंचे रोनित-ऋचा

शो में रोनित रॉय और ऋचा चड्ढा भी पहुंचे। दोनों अपना शो कैंडी को प्रमोट करने आए। दोनों ने शो में काफी मस्ती की। इसके अलावा शो में रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली भी पहुंची। रुबीना बिगबॉस 14 की ट्रॉफी अपने साथ लेकर आईं। उन्होंने बताया कि वो ट्रॉफी इसलिए लाई हैं ताकि घर के लोग उनसे इंस्पायर हो सकें।